जब काजोल को उनके ही भाई ने सबके सामने कपड़े उतारने को कहा, सामने थे अजय देवगन, फिर भी...

Kajol Controversial Scene with Mohish Bahl: बॉलीवुड फिल्मों में फैमिली ड्रामा और रिश्तों के उलझे ताने-बाने आम तौर पर देखे जाते हैं। लेकिन जब असली जिंदगी में जुड़े रिश्तेदारों को पर्दे पर आमने-सामने ला दिया जाए, तो वो सीन सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक इमोशनल चैलेंज भी बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ काजोल (Kajol) के साथ।
'गुंडाराज' का वो सीन
1995 की एक्शन फिल्म 'गुंडाराज' में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब काजोल और उनके सगे कजिन मोहनिश बहल को एक बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल और इमोशनली रूप से बेहद कठिन और दिल दहला देने वाला सीन शूट करना पड़ा।
काजोल का परिवार
काजोल, जो हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं, उनका ताल्लुक एक फिल्मी खानदान से है। उनकी मां तनुजा खुद एक नामी एक्ट्रेस रही हैं, जबकि पिता शोमु मुखर्जी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर रहे हैं। वहीं, मोहनिश बहल, दिग्गज एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं और निगेटिव रोल्स में अक्सर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
वो विवादित सीन
गुड्डू धनोआ की डायरेक्टेड फिल्म फिल्म 'गुंडाराज' में अजय देवगन लीड रोल में थे और मोहनिश बहल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। फिल्म के क्लाइमैक्स में एक ऐसा सीन था जिसने दर्शकों को हिला दिया था। इस सीन में जब मोहनिश बहल का किरदार अजय देवगन को बंधक बना लेता है और काजोल के किरदार से भीड़ के सामने कपड़े उतारने के लिए कहता है।
दिखाया प्रोफेशनलिज्म
ये सीन कहानी के लिहाज से जितना दमदार था, पर्दे के पीछे इसकी शूटिंग उतनी ही सेंसिटिव थी, क्योंकि असल जिंदगी में काजोल और मोहनिश बहल भाई-बहन जैसे रिश्ते में हैं। इसके बावजूद, दोनों कलाकारों ने इस सीन को पूरे प्रोफेशनल अप्रोच के साथ निभाया, जिससे यह फिल्मी सीन आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
काजोल और अजय की बढ़ी नजदीकियां
फिल्म के समय काजोल अपने करियर की शुरुआती सीढ़ियां चढ़ रही थीं, वहीं मोहनिश भी बड़े प्रोजेक्ट्स में खुद को साबित करने की कोशिश में थे। इस फिल्म की एक और खास बात यह थी कि यही वो समय था जब काजोल और अजय देवगन एक-दूसरे के करीब आए, और कुछ साल बाद 1999 में दोनों ने शादी कर ली।
फिर साथ नहीं आए नजर
'गुंडाराज' अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी है, और ये इकलौती फिल्म रही जिसमें काजोल, मोहनिश बहल और अजय देवगन एक साथ नजर आए। इसके बाद इन तीनों को एक साथ किसी और प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications













