अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियां, अब मुंबई पुलिस लेकर आई बड़ा अपडेट

Ankita Lokhande missing girls update: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने पिछले दिनों खबर दी थी कि उनके घर से जुड़ी कुछ नाबालिग बच्चियां मिसिंग हैं। अब इसी मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अंकिता लोखंडे ने खुद ये बात सोशल मीडिया पर शेयर करके बताई है
अंकिता ने दिया अपडेट
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने बुधवार (6 अगस्त) को एक बड़ी राहत की खबर दी। उन्होंने बताया कि उनकी हाउस हेल्प कांता की बेटी और उसकी एक दोस्त जो कुछ दिन पहले लापता हो गई थीं, अब सुरक्षित मिल गई हैं।
अंकिता और विक्की ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'अपडेट: लड़कियां मिल गई हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं। हम बहुत खुश और राहत महसूस कर रहे हैं।'
उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए आगे लिखा- 'मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने जल्दी एक्शन लिया और पूरे समर्पण से काम किया। आप लोग बेस्ट हो! और उन सभी मुंबईवासियों का भी शुक्रिया जिन्होंने पोस्ट शेयर की, दुआएं की और मदद की। आपकी वजह से ही ये मुमकिन हो पाया।'
क्या था मामला
2 अगस्त को अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सभी को बताया था कि उनकी हाउस हेल्प कांता की बेटी सलोनी और उसकी दोस्त नेहा, 31 जुलाई की सुबह से लापता हैं। अंकिता ने बताया कि दोनों को आखिरी बार वाकोला इलाके में देखा गया था। इस बारे में मालवणी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी।
अंकिता ने पोस्ट में लिखा था- "ये सिर्फ हमारी मेड की बेटी नहीं हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम बहुत चिंतित हैं। सभी से, खासकर मुंबई पुलिस और मुंबई के लोगों से गुज़ारिश है कि हमारी मदद करें। अगर किसी को कुछ पता चले, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। आपकी मदद हमारे लिए बहुत मायने रखती है।"
अंकिता का वर्क फ्रट?
काम की बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हाल ही में रियलिटी शो 'Laughter Chefs' के सीजन 2 में नजर आए थे। फिलहाल, अंकिता ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications











