Kajol ने मराठी में तो बड़े चाव से दिया बयान, हिंदी का नाम सुनते ही गईं तुनक, कहा- 'जिसे समझना है...'

Kajol

Kajol Refuses to Speak Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे सुनने के बाद उनके कुछ फैन को गुस्सा आ सकता है। जी हां, एक इवेंट में उन्होंने हिंदी में बोलने से मना कर दिया

काजोल को आया गुस्सा

एक इवेंट में काजोल अपने बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम में जब एक पैपराजी ने उनसे हिंदी में कुछ कहने की गुजारिश की, तो काजोल गुस्सा हो गईं और नाराजगी जाहिर करते हुए बोलीं- "अब हिंदी में बोलूं? जिसे समझना है, वो समझ जाएगा।"

यह भी पढ़ें- स्टारकिड बना शिकार! Hrithik Roshan के डरे-सहमे बेटे को पैपराजी ने दौड़ाया, वीडियो ने मचाया बवाल

लोगों ने किया ट्रोल

इस घटना का वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर काजोल के बर्ताव की आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि अगर काजोल को हिंदी बोलने में शर्म आती है, तो उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करना ही बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पॉपुलर पंजाबी सिंगर असल में निकला बहुत बड़े ड्रग्स केस का विलेन, NCB ने 9 साल बाद दबोचा!

एक यूजर ने लिखा- 'अगर उन्हें हिंदी बोलने में दिक्कत है या शर्म आती है, तो बॉलीवुड की फिल्मों में काम क्यों कर रही हैं? उन्हें अपने दोहरे रवैये से बाहर आना चाहिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'अगर उन्हें हिंदी पसंद नहीं है तो फिर मराठी फिल्मों में ही काम करें, हिंदी फिल्मों में आकर उसका अपमान क्यों कर रही हैं?'

यह भी पढ़ें- Saiyaara का ये स्टार बना मेकर्स के लिए विभीषण? खोली फिल्म की PR स्ट्रेटजी की पोल, कहा- 'थोड़ा ज्यादा कर दिया'

भाषा विवाद का मामला गरमाया

गौरतलब है कि काजोल का ये कमेंट ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र में भाषा को लेकर बहस गरमाई हुई है। अप्रैल में राज्य सरकार ने स्कूलों में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। लेकिन इसके बाद मुंबई और पुणे में कई ऐसी घटनाएं हुईं जब कथित MNS कार्यकर्ताओं ने मराठी ना बोलने वाले लोगों से बहस की।

यह भी पढ़ें- जब काजोल को उनके ही भाई ने सबके सामने कपड़े उतारने को कहा, सामने थे अजय देवगन, फिर भी...

इससे पहले, एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी भाषा विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा था- 'अगर आप किसी जगह पर लंबे समय से रह रहे हैं, तो वहां की भाषा और संस्कृति को समझना और उसका सम्मान करना जरूरी होता है। बोलना जरूरी नहीं, लेकिन सम्मान करना बहुत जरूरी है। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं जो स्थानीय भाषा और संस्कृति को अपनाने की जरूरत ही महसूस नहीं करते।'

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी दो टूटे दिलों की मुलाकात? 10 साल पहले खत्म हुआ था रिश्ता, अब इस शो से होगी...

यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के घर से गायब हुईं दो नाबालिग लड़कियां, अब मुंबई पुलिस लेकर आई बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ें- ये एक्टर अपनी ही पोती की खूबसूरती पर हुआ फिदा? रिश्ते की सारी मर्यादाएं भूल कर दिया प्रेग्नेंट! सामने आया सच

More from Filmibeat

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X