Saif Ali Khan के इस कांड की वजह से ही Malaika Arora की बढ़ी मुश्किलें, एक्ट्रेस के खिलाफ जारी हुआ वारंट

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan Taj Hotel Brawl Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan Fight) से जुड़ा 2012 का कुख्यात होटल झगड़ा मामला एक बार फिर खबरों में आया है। इस विवाद को लेकर कुछ अदालती आदेशों और कार्यवाहियों का सिलसिला जारी है, जिसके लिए मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Warrant) को कोर्ट में घसीटा जा रहा है।

2012 का मामला एक बार फिर गर्माया

कुछ दिन पहले, एक स्थानीय अदालत ने मामले के सिलसिले में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट फिर से जारी किया। 2012 में दक्षिण मुंबई के एक पॉश होटल में सैफ और एक एनआरआई व्यक्ति के बीच हुए झगड़े में मलाइका और अमृता अरोड़ा मुख्य चश्मदीद गवाह थीं।

यह भी पढ़ें- Jaat Movie Review: सनी देओल ने फिर बड़े पर्दे पर काटा गदर, रणदीप के खौफनाक रोल ने फिल्म में लगाए चार-चांद

मलाइका के खिलाफ जारी हुआ वारंट

अरोड़ा बहनों को पिछले कई सालों में सुनवाई के दौरान गवाह के तौर पर पेश होने के लिए अदालत ने कई बार बुलाया था। लेकिन जब वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में विफल रहीं, तो एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 15 मार्च को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया।

यह भी पढ़ें- 'सब मोह माया है' कहने वाली जया किशोरी के हैं बड़े शौक, लाखों की इस चीज को खरीदने से खुद को नहीं रोक पातीं

29 मार्च को मलाइका की बहन अमृता ने दी गवाही

29 मार्च को मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन अमृता ने अदालत में चश्मदीद गवाह के तौर पर गवाही दी। लेकिन दूसरी तरफ मलाइका को अभी भी अदालत के समक्ष पेश नहीं हुई है, उनका अदालत में पेश होना अब भी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के इवेंट में भारतीय संस्कृति की उड़ी धज्जियां? राम नवमी पर बांटे गोमांस के समोसे और शराब

2012 में सैफ की NRI संग हुई थी मारपीट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2012 में 21 फरवरी को सैफ, मलाइका, अमृता और दूसरे दोस्तों के साथ मुंबई के आलीशान ताज होटल में डिनर का लुत्फ उठा ले रहे थे और तभी उनकी एक एनआरआई से तीखी बहस हो गई थी।

यह भी पढ़ें- कंगना ने बिजली के बिल को लेकर कहा झूठ? अधिकारी को दिखाने पड़े कागज, कहा- 'मैडम ने तीन महीने से पैसे नहीं दिए'

NRI शख्स ने सैफ पर नाक तोड़ने का लगाया था आरोप

एनआरआई, जो साउथ अफ्रीका का रहने वाला था। उसकी पहचान इकबाल मीर शर्मा के रूप में की गई। बहस के बाद सैफ और शर्मा के बीच हाथापाई हुई। इस मारपीट के बाद में शर्मा ने कोलाबा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सैफ, अमृता के पति शकील लदाक और बिलाल अमरोही नाम के एक और दोस्त ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा, जिससे उनकी नाक टूट गई।

यह भी पढ़ें- थिएटर में नहीं देख पाए विक्की कौशल की छावा? कोई बात नहीं इस तारीख से OTT पर रिलीज होने वाली है धांसू फिल्म

अमृता ने चौंकाने वाली जानकारी की शेयर

मलाइका ने अभी तक अपने खिलाफ हाल ही में आए कोर्ट के आदेश पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस बीच, अमृता ने 29 मार्च को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने दर्ज कराए गए अपने बयान में घटना वाली रात के कुछ चौंकाने वाली डिटेल्स बताई हैं।

यह भी पढ़ें- Om Puri ने पहली पत्नी को प्रेग्नेंसी के दौरान दिया धोखा, मिसकैरेज होने पर भिजवाए थे 25000 रुपए

अमृता ने बताया पहले हमला किसने किया

अमृता ने बताया कि शर्मा ही सबसे पहले वहां घुस आए थे, जहां वो लोग डिनर कर रहे थे और उन्हें चुप रहने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने बताया कि सैफ ने तुरंत माफी मांग ली थी, लेकिन बाद में जब सैफ वॉशरूम गए तो ऊंची आवाजें सुनाई दीं।

यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma फिर कानूनी पचड़ों में फंसे, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कमेंट करने की वजह से हुई FIR

'ऐसे बहस मारपीट में बदल गई'

अमृता ने बताया कि बाद में शर्मा एक बार फिर उनके एनक्लोजर में घुस आया और सैफ पर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें- Ullu App के इस रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट्स नहीं दिखाएंगे कोई शर्म-लिहाज, हसीनाएं तो बोल्ड अदाओं से काटेंगी गदर

2012 में सैफ करीना की हुई थी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें इसी साल सैफ अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड करीना कपूर से शादी कर ली थी। शादी से पहले सैफ और करीना लिव-इन में रहते थे लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी ऑफिशियल करते हुए कोर्ट मैरिज की। हालांकि, उनका परिवार चाहता था कि ये शादी धूमधाम से हो लेकिन सैफ और करीना अपनी शादी चुपचाप तरीके से और अपने करीबी लोगों के साथ चाहते थे। यहां तक कि सैफ और करीना ने अपने परिवार वालों को धमकी तक दे दी थी कि अगर उन्हें बिग फैट वेडिंग के लिए मजबूर किया गया तो सैफ औऱ करीना भागकर शादी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें- फटाफट Aishwarya Rai संग घर बसाना चाहते थे Salman Khan, एक रात हुआ कुछ ऐसा एक्ट्रेस ने तोड़ लिए सारे नाते!

More from Filmibeat

Read more about: saif ali khan malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X