Om Puri ने पहली पत्नी को प्रेग्नेंसी के दौरान दिया धोखा, मिसकैरेज होने पर भिजवाए थे 25000 रुपए

Om Puri

Seema Kapoor On Om Puri: दिवंगत एक्टर ओम पुरी (Om Puri First Wife) की पहली पत्नी सीमा कपूर, जो अनु कपूर (Annu Kapoor Sister) की बहन भी हैं, उन्होंने हाल ही में एक्टर के साथ अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, सीमा ने खुलासा किया कि ओम पुरी (Om Puri Cheated) ने उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा दिया।

प्रेग्नेंसी के दौरान किया चीट

सीमा कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की कोशिश की। लेकिन सभी कोशिशें बेकार गईं। सीमा ने यह भी खुलासा किया कि बच्चे को खोने के बाद, ओम पुरी ने अपने सेक्रटरी के जरिए उन्हें 25,000 रुपए भेजे। ओम पुरी की पहली पत्नी सीमा कपूर ने बताया कि एक्टर का जर्नलिस्ट नंदिता पुरी के साथ अफेयर था, जब वह प्रेग्नेंट थीं।

यह भी पढ़ें- कंगना ने बिजली के बिल को लेकर कहा झूठ? अधिकारी को दिखाने पड़े कागज, कहा- 'मैडम ने तीन महीने से पैसे नहीं दिए'

सिटी ऑफ जॉय से शुरू हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

सीमा कपूर ने बताया कि ओम पुरी की मुलाकात नंदिता पुरी से फिल्म 'सिटी ऑफ जॉय' पर काम करने के दौरान हुई थी। उनके कई करीबी दोस्तों को इस अफेयर के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने इसे सीमा कपूर से छिपाया।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के इवेंट में भारतीय संस्कृति की उड़ी धज्जियां? राम नवमी पर बांटे गोमांस के समोसे और शराब

'दोस्तों ने छिपाकर रखी बात'

सीमा कपूर ने कहा, "हमारी शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उस फिल्म ने मेरी जिंदगी को हिला कर रख दिया... मेरी अच्छी दोस्त रेणु सलूजा, विधु विनोद चोपड़ा की पहली पत्नी, ओम पुरी के रिश्ते के बारे में जानती थीं। लेकिन उन्होंने और सुधीर मिश्रा और बाकी सभी लोगों को लगा कि फिल्म के बाद वो नॉर्मल हो जाएगा। मुझे इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बहुत बाद में पता चला, जब मैं दिल्ली में थी।

यह भी पढ़ें- किसी और मर्द के कारण Mary Kom दे रही हैं तलाक? पति के पीठ पीछे चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!

शादी बचाना चाहती थीं सीमा कपूर

सीमा कपूर ने कहा वो अपनी शादी बचाना चाहती थीं, लेकिन ओम पुरी अलग होना चाहते थे। "मैं मुंबई लौट आई, और सब कुछ नॉर्मल लगने लगा। वह जल्द ही शूटिंग के लिए शहर से बाहर चले गए और जब मैं उसके सामान को छान रही थी, तो मुझे उनके लव लेटर मिले। मैं टूट गई। मैं कभी भी उनसे तलाक नहीं लेना चाहती थी, भले ही वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थे।"

यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से कलर्स पहुंचाया और आज...'

उन्होंने आगे कहा, "मैं सब कुछ ठीक करना चाहती थी, क्योंकि मैं प्रेग्नेंट थी। उन्हें पता था कि मैं प्रेग्नेंट हूं।" इसके बाद, जब वो तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं, सीमा कपूर ने आखिरकार हिम्मत करके घर छोड़ने का फैसला किया। "लेकिन चीजें बहुत ज्यादा खराब हो गईं, पुरी साहब बहुत ज्यादा शराब पीते थे, और नंदिता हंगामा करती थी। एक रात, मैंने घर छोड़ने का फैसला किया। मैं तीन महीने की प्रेग्नेंट थी।"

यह भी पढ़ें- Apoorva Mukhija ने आंसू बहाते हुए लोगों से मांगी माफी, कहा- 'मेरे ऊपर किसी ने काला जादू किया और...'

6 लाख की एलीमनी दी

मामला आगे बढ़ गया और अनु कपूर ओम पुरी को कोर्ट में घसीटना चाहते थे। सीमा कपूर को गुजारा भत्ता के तौर पर 6,00,000 रुपए मिले, लेकिन उसने अपने बच्चे को खोने के बाद ओम पुरी के भेजे गए 25,000 रुपए लेने से इनकार कर दिया।

सीमा कपूर ने बताया- " जब उन्होंने अपने सेक्रेटरी के जरिए 25,000 रुपए भिजवाए। मैंने उसे ठुकरा दिया, और उनके सेक्रेटरी ने मुझसे कहा, 'यह घमंड ही तुम्हें बर्बाद कर रहा है'। लेकिन उसे जो अहंकार लगा वह सिर्फ आत्म-सम्मान था।" ओम पुरी ने नंदिता पुरी से शादी कर ली और उनका एक बेटा ईशान हुआ। 2017 में एक्टर के निधन से पहले, उन्होंने सीमा कपूर से माफी मांगी थी।

More from Filmibeat

Read more about: om puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X