कंगना ने बिजली के बिल को लेकर कहा झूठ? अधिकारी को दिखाने पड़े कागज, कहा- 'मैडम ने तीन महीने से पैसे नहीं दिए'

Kangana Ranaut Electricity Bill: एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत (kangana ranaut manali house bill) ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कार्यक्रम में दावा किया कि उन्हें मनाली में अपने घर के लिए 1 लाख रुपये का बिजली बिल (kangana ranaut mandi) मिला है। उन्होंने कहा कि वो उस घर (kangana ranaut electric bill) में रहती भी नहीं हैं। अब, राज्य बिजली बोर्ड के एक अधिकारी ने साफ किया है कि उन्हें इतना बड़ा बिल क्यों मिला?
बिजली बोर्ड के अधिकारी ने दिया बयान
हिमाचल प्रदेश के बिजली बोर्ड अधिकारी ने साफ किया कि कंगना रनौत को इतनी ज्यादा रकम वाला बिजली का बिल क्यों मिला। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने पिछले तीन महीनों से बिजली का बिल नहीं भरा है। जी हां, हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार ने कहा, "मैडम कंगना रनौत ने कल आरोप लगाया कि उन्हें मनाली में अपने घर के लिए 1 लाख रुपये का बिल मिला है, जहां वह रहती भी नहीं हैं। मैं आपको बताना चाहूंगा कि यह सत्य नहीं है।"
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के इवेंट में भारतीय संस्कृति की उड़ी धज्जियां? राम नवमी पर बांटे गोमांस के समोसे और शराब
'91 हजार बिजली का बिल आया'
इसके बाद उन्होंने सबूत के तौर पर कंगना के मनाली वाले घर से जुड़े सभी बिल और लेन-देन दिखाए और दावा किया कि उन्हें मार्च में 55,000 रुपये का बिजली बिल मिला था। लेकिन उन्हें कुल 91,000 रुपये से थोड़ा ज्यादा का बिल भेजा गया क्योंकि उन्होंने अभी तक जनवरी और फरवरी का बिजली का बिल नहीं भरा है।
यह भी पढ़ें- किसी और मर्द के कारण Mary Kom दे रही हैं तलाक? पति के पीठ पीछे चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!
'तीन महीने से नहीं चुकाया बिल'
उन्होंने कहा, "जनवरी और फरवरी में उनके बिजली का बिल लगभग 32,000 रुपये आया था। इस बिल में लेट पेमेंट और जुर्माना जोड़ा गया तो उनका कुल बिल लगभग 91,000 रुपये हुआ, न कि एक लाख रुपये। अगर उन्होंने जनवरी और फरवरी के बिल समय पर चुकाए होते तो उन्हें इस महीने का बिल केवल 55,000 रुपये मिलता।"
यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से कलर्स पहुंचाया और आज...'
'एक्ट्रेस को मिल चुकी है सब्सिडी'
संदीप कुमार ने यह भी कहा कि मार्च में कंगना रनौत ने 9000 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया। उन्होंने साफ किया, "उन्होंने कहा कि वे घर में नहीं रहती हैं। लेकिन मीटर तभी नंबर बताएगा जब बिजली की खपत होगी। इसलिए मनाली के उनके घर पर बिजली की खपत हुई और इसलिए उन्हें बिल मिला।" उन्होंने कहा, "मैं आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहूंगा कि उन्हें मार्च में सरकारी नियमों के अनुसार बिल में 700 रुपये की सब्सिडी भी मिली थी।"
यह भी पढ़ें- Apoorva Mukhija ने आंसू बहाते हुए लोगों से मांगी माफी, कहा- 'मेरे ऊपर किसी ने काला जादू किया और...'
कंगना रनौत ने कही थी ये बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें, बुधवार को मंडी में एक इवेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कंगना ने अपने बिजली बिल की राशि का हवाला दिया और कहा कि राज्य की हालत दयनीय है। उन्होंने कहा, "मैं पढ़ती हूं और जो कुछ हो रहा है, उससे शर्मिंदा हूं। लेकिन अब हमारे पास मौका है। यह हम सभी का दायित्व है कि हमें इस देश, इस राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाना है। मैं कहूंगी कि ये लोग भेड़िये हैं और हमें अपने राज्य को उनके पंजे से मुक्त करना है।"
यह भी पढे़ं- 'सब मोह माया है' कहने वाली जया किशोरी के हैं बड़े शौक, लाखों की इस चीज को खरीदने से खुद को नहीं रोक पातीं
कंगना रनौत की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना को आखिरी बार उनकी पसंदीदा फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था, जो उनके डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी और इसमें अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन और दूसरे एक्टर भी अहम रोल में थे।
कंगना रनौत को 1 लाख रूपए बिल पर विभाग का स्पष्टीकरण ।
— City News Himachal (@city_news_in) April 9, 2025
कँगना रनौत ने जनसभा में कहा था उन्हें आया है 1 लाख का बिल क्या बोले HPSEBL के MD संदीप कुमार । pic.twitter.com/5I43Scim8Q


Click it and Unblock the Notifications











