Hrithik Roshan के इवेंट में भारतीय संस्कृति की उड़ी धज्जियां? राम नवमी पर बांटे गोमांस के समोसे और शराब

Hrithik Roshan Fan Event Controversy: 6 अप्रैल को अमेरिका के ह्यूस्टन (Hrithik Roshan US Show Controversy) में एक फैन इवेंट हुआ था और इस इवेंट में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Controversy) को लेकर खूब खिंचाई हो रही है। अब ऋतिक के इस फैन मीट इवेंट (Hrithik Roshan fan event) को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
ऋतिक के फैन इवेंट के वीडियोज आए सामने
फैन इवेंट में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अब नेटिजन्स के गुस्से का सामना कर रहे हैं, क्योंकि इवेंट पर गोमांस और शराब बेचे जाने के सीन अब वायरल हो गए हैं। रंगोत्सव नाम का यह इवेंट ह्यूस्टन में राम नवमी के मौके पर किया गया था, और इसमें एक्टर ने हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें- किसी और मर्द के कारण Mary Kom दे रही हैं तलाक? पति के पीठ पीछे चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!
गोमांस और शराब बांटी गई'
अब विवेक बंसल नाम के शख्स ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर वेन्यू से तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, और उनमें से एक में, इवेंट के फूड मेनू में बीफ समोसे को देखा जा सकता है। एक वीडियो में, इवेंट में फैंस को शराब खरीदते और पीते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान, भगवान राम के गीत और भजन बैकग्राउंड में बज रहे थे।
यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से कलर्स पहुंचाया और आज...'
'इवेंट में खुलेआम लोग पी रहे थे शराब'
बंसल ने लिखा, "यह अपमानजनक है कि राम नवमी के पवित्र मौके पर, अमेरिका में ऋतिक रोशन के शो में कथित तौर पर शराब और यहां तक कि एक बीफ भी बांटे गए। जिसे अपमानजनक तरीके से होली इवेंट के रूप में छिपाया गया था।"
यह भी पढ़ें- Apoorva Mukhija ने आंसू बहाते हुए लोगों से मांगी माफी, कहा- 'मेरे ऊपर किसी ने काला जादू किया और...'
इतना ही नहीं, बंसल ने यह भी दावा किया कि इस कार्यक्रम में रेहान सिद्दीकी भी मौजूद था, जिसे कथित तौर पर भारत सरकार ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है।
ब्लैक लिस्टेड रेहान सिद्दिकी भी था मौजूद
बंसल ने सवाल किया, "मामले को बदतर बनाने के लिए, इन इवेंट में कथित तौर पर कुछ खालिस्तानी और पाकिस्तानी सपोर्टर्स भी आए थे, जो हिंदू भावनाओं का अपमान कर रहे थे। यह पूछा जाना चाहिए: किसने ऋतिक के इस इवेंट में ISI से जुड़े रेहान सिद्दीकी और भारत विरोधी गुर्गों को आने की इजाजत दी? इस तरह का खतरनाक कोलैबरेशन कैसे किया गया, खासकर तब जब रेहान सिद्दीकी को भारत सरकार ने ब्लैक लिस्ट दिया है?"
यह भी पढ़ें- 'सब मोह माया है' कहने वाली जया किशोरी के हैं बड़े शौक, लाखों की इस चीज को खरीदने से खुद को नहीं रोक पातीं
उन्होंने कहा, "यह सिर्फ लापरवाही नहीं है - यह नेशनल सिक्योरिटी के लिए सीधा खतरा है और भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों का अपमान है। भारत विरोधी ताकतों के साथ इस तरह के काम करने के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।" हालांकि, ऋतिक और उनकी टीम ने अभी तक आरोपों का जवाब नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma को देख फैंस की बढ़ी चिंता, पतले-दुबले कॉमेडियन का हाल-चाल पूछ रहे लोग, कहा- 'कोई बीमारी तो नहीं?'
पहले भी एक फैन ने ऋतिक के फैन इवेंट पर लगाया आरोप
ऋतिक के रंगोत्सव दौरे पर पहले भी विवाद हुआ था, जब एक फैन ने डलास शो के दौरान मिसमैनेजमेंट की शिकायत की थी। फैन ने लिखा कि ऋतिक से मिलने के लिए पास के लिए लगभग 1.20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद, मुलाकात को बीच में ही रोक दिया गया और वह आधे लोगों से मिले बिना ही वो वापस चले गए। फैन ने लिखा, "यह तो बताने की जरूरत ही नहीं कि बाहर इतनी ठंड थी। वह 30 मिनट के शो के लिए आए थे। वीआईपी की बरबादी!!! ओह हां, वे हमें पैसे भी वापस नहीं करेंगे!! ऋतिक से प्यार है, लेकिन यह इवेंट इतना मिस मैनेज्ड था कि वो भी नाराज हो गए।"
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार? Yuzvendra Chahal के साथ फोटो शेयर करके कह दी दिल की बात!
ऋतिक रोशन की फिल्में
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक अगली बार वॉर 2 में कबीर का रोल दोहराते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में यह भी ऐलान किया कि वह कृष 4 के साथ अपने डायरेक्शन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- फटाफट Aishwarya Rai संग घर बसाना चाहते थे Salman Khan, एक रात हुआ कुछ ऐसा एक्ट्रेस ने तोड़ लिए सारे नाते!
यह भी पढ़ें- कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर


Click it and Unblock the Notifications











