फटाफट Aishwarya Rai संग घर बसाना चाहते थे Salman Khan, एक रात हुआ कुछ ऐसा एक्ट्रेस ने तोड़ लिए सारे नाते!

Salman Khan Aishwarya Rai Relationship: एक समय ऐसा था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर के चर्चे आम थे। एक तरफ सलमान थे जिनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था, वहीं दूसरी तरफ खूबसूरत ऐश्वर्या का हमसफर बनने के लिए एक्टर तैयार थे।
ऐश्वर्या सलमान के ब्रेकअप की वजह
हालांकि, सलमान और ऐश्वर्या की राहें एक हुईं और दोनों रिलेशनशिप में आए। लेकिन इन दोनों ने जितना खूबसूरत समय एक-दूजे के साथ बिताया उतना ही बुरा अंत इस रिश्ते का हुआ। ऐश्वर्या ने सलमान से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हुआ अपना रिश्ता खत्म कर दिया। लेकिन क्या आप इनके ब्रेकअप की असली वजह जानते हैं।
यह भी पढ़ें- Rozlyn Khan का एक और सनसनीखेज दावा, कैंसर से छुटकारा पाने के लिए Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट निकलवाए
'ऐश्वर्या के माता-पिता को रिश्ते से था ऐतराज'
सीनियर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और राइटर हनीफ जावेरी ने एक पॉडकास्ट में ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप के बारे में बात की। उन्होंने दावा किया कि एक्स कपल एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस था और वो इस रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते थे। हालांकि, ऐश्वर्या के माता-पिता सलमान को ज्यादा पसंद नहीं करते थे और उन्हें लगता था सलमान बस ऐश्वर्या के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी Seema Haider को मिली खुशखबरी, हाथ लगा ऐसा कागज कि अब मिल सकती है भारत की नागरिकता
'रिश्ते को लेकर सीरियस थे सलमान ऐश्वर्या'
हनीफ जावेरी ने पॉडकास्ट में कहा- "जहां तक ऐश्वर्या राय या सलमान खान की बात है दोनों इस रिश्ते में सीरियस थे और दोनों चाहते थे ये हो जाए। पर क्योंकि सलमान खान का नाम दूसरी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा हुआ था, सोमी अली, संगीता बिजलानी। ये बात को देखकर जो ऐश्वर्या राय के माता-पिता थे वो सलमान खान से इतने खुश नहीं थे। उनको लगा था कि ये शायद हमारी बेटी एक साथ फ्लर्ट कर रहा है।"
यह भी पढ़ें- Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो, लिफ्ट के पास जमीन पर लेटाया और...
ऐश्वर्या ने तोड़ा सलमान से रिश्ता
उन्होंने पॉडकास्ट में आगे कहा- "सलमान खान चाहते थे जल्दी से शादी हो जाए या ऐश्वर्या राय उस समय ऐसे मुकाम पर थी कि इतनी जल्दी शादी करके वो सेटल नहीं होना चाहती थीं, जिस वजह से दोनों के रिलेशनशिप में दरार आ गई। फिर एक रोज सलमान खान जो है उनकी बिल्डिंग में जा कर उनके दरवाजे को जोर-जोर से खट-खटाने लगे और ड्रामा क्रिएट कर दिया, जिस वजह से ऐश्वर्या के पड़ोसियों ने भी उनके खिलाफ इंटरव्यू दिए और वो चीज पेपर में आई, ये चीज ऐश्वर्या राय को बहुत खली और उनको लगा कि ये मेरे लिए ठीक नहीं होगा और वो खुद ही इस रिश्ते से बैकआउट हो गईं।
यह भी पढ़ें- कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर


Click it and Unblock the Notifications











