कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर

एक ऐसा जमाना था जब एक्टर कड़ी मेहनत करने के बाद अपने लायक रोल पाते थे लेकिन फिल्में फ्लॉप होने के बाद उनका कोई बैकअप नहीं बचता था और वो सड़क पर आ जाते थे। ऐसा ही कई एक्टर्स के साथ हो चुका है और आज हम जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने तो ऐश्वर्या के साथ काम भी किया है।
ज्यादा नहीं चल पाया स्टारडम
हर कोई स्टार बनना चाहता है और ऐसे ही एक एक्टर थे मिर्जा अब्बास अली जिन्होंने अपने सपनों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। हालांकि, उनका स्टारडम ज्यादा दिनों तक नहीं चला क्योंकि वो अपनी कामयाबी ने इतना खो गए कि अपने लिए ही गड्ढा खोद लिया। मिर्जा 90 के दशक में एक बेहतरीन एक्टर थे, लेकिन वे अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए और उनका करियर जल्द ही खत्म हो गया।
न्यूजीलैंड में रह रहे हैं मिर्जा
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिर्जा फिलहाल न्यूजीलैंड में गुमनाम रूप से रह रहे हैं। वे दिवालिया हो गए थे और कथित तौर पर उन्होंने टॉयलेट क्लीनर और टैक्सी ड्राइवर के रूप में भी काम किया। मिर्जा को ममूटी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तब्बू और कई अन्य जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें- Nayanthara अपना धर्म बदलकर करने वाली थीं Prabhu Deva से शादी, लेकिन इन तीन शर्तों ने बर्बाद कर दिया था रिश्ता!
20 साल तक काम किया
मिर्जा एक समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बहुत मशहूर थे और अपनी पहली फिल्म के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने कथित तौर पर इंडस्ट्री में 20 साल तक काम किया और शाहरुख खान और कमल हसन की फिल्म 'हे राम' में एक छोटी सा रोल भी निभाया।
यह भी पढ़ें- Viral Video: उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x, रिपोर्टर ने मालिक की लगाई वाट!
मिर्जा को कंदुकोंडेन कंदुकोंडेन से बड़ा ब्रेक मिला, जिसमें वे ऐश्वर्या राय और ममूटी के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आए। इस फिल्म में साउथ स्टार अजित कुमार और तब्बू भी थे और यह 2000 की बात है जब उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के महान सितारों में से एक के रूप में जाना जाता था।
यह भी पढ़ें- Ola Driver ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने की दी धमकी, इस मामूली सी बात पर बच्चा गिराने की कही बात
कई नामी फिल्मों में किया काम
मिर्जा ने तमिल फिल्म कधल देसम से अपनी शुरुआत की और इसे क्रिटिक्स ने खूब सराहा था । 1994 में उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और फिर प्रिया ओ प्रिया, राजहंसा, राजा, कन्नेज़ुथी पोट्टुम थोट्टू, सुयमवरम और पदयप्पा जैसी कई साउथ फिल्में कीं।
दिवालिया हो गए थे मिर्जा
डीएनए की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तब्बू के साथ तमिल फिल्म करने के बाद अब्बास रातों-रात मशहूर हो गए। हालांकि, उनका करियर तब डूब गया जब कुछ सालों बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने लगीं। इसके बाद फिल्म निर्माताओं ने अब्बास को काम देना बंद कर दिया और एक इंटरव्यू में उन्होंने आर्थिक तंगी का सामना करने की बात भी कबूल की। इस वजह से वे न्यूजीलैंड चले गए क्योंकि वे इतने दिवालिया हो चुके थे कि अपने घर का किराया भी नहीं दे पा रहे थे। इसके बाद अब्बास को टॉयलेट क्लीनर और मैकेनिक के तौर पर काम करना पड़ा और घर चलाने के लिए उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़े।
अब्बास के पिता चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने क्योंकि एक्टर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। यह वह समय था जब मॉडलिंग में उनका इंट्रेस्ट था और 1995 में वह मॉडलिंग की दुनिया में आए। अब्बास का जन्म 21 मई, 1975 को पश्चिम बंगाल में हुआ था और वह हमेशा ग्लैमर की दुनिया की ओर आकर्षित थे। उन्होंने लगभग 20 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और उनका हिट गाना, छुई-मुई सी तुम लगती हो प्रीति झंगियानी के साथ बहुत हिट हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












