Nayanthara अपना धर्म बदलकर करने वाली थीं Prabhu Deva से शादी, लेकिन इन तीन शर्तों ने बर्बाद कर दिया था रिश्ता!

Nayanthara

Nayanthara Prabhudeva Breakup: कभी नयनतारा और प्रभु देवा अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में रहा करते थे। उनके फैंस को इंतजार था कि आखिर ये कपल शादी कब करेगा लेकिन अपने फैंस के अरमानों पर पानी फेरते हुए नयनतारा और प्रभुदेवा ने कभी शादी नहीं की। उनके ब्रेकअप ने लोगों को जोर का झटका दिया।

नयनतारा और प्रभुदेवा की नजदीकियां

साल 2008 में तमिल फिल्म 'विल्लु' की शूटिंग के दौरान नयनतारा और प्रभुदेवा की नजदीकियां बढ़ीं। इस फिल्म के बाद वो अक्सर साथ में नजर आने लगे। जिनकी प्रेम कहानी किसी परीकथा जैसी लगती थी, उनकी कहानी का अंत उतना ही बुरा हुआ था।

तीन शर्तों ने तोड़ा रिश्ता

लेकिन क्या आप जानते हैं कि नयनतारा और प्रभुदेवा के ब्रेकअप के पीछे की वजह क्या थी? रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभुदेवा ने शादी करने से पहले नयनतारा के सामने तीन शर्तें रखी थीं। इन्हीं शर्तों ने नयनतारा को इतना नाराज कर दिया कि उन्होंने प्रभुदेवा से ब्रेकअप तक कर लिया।

यह भी पढ़ें- Ola Driver ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने की दी धमकी, इस मामूली सी बात पर बच्चा गिराने की कही बात

कैसे शुरू हुई कहानी?

हालांकि, प्रभु देवा के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले वो साउथ एक्टर सिंबू के साथ रिश्ते में थी। उनके रिश्ते ने तब एक बुरा रुख अख्तियार कर लिया था, जब उनकी प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। नयनतारा को पता लगा कि ये फोटोज खुद सिंबू ने लीक की थीं। नयनतारा को लगने लगा था कि उन्हें धोखा दिया गया है और उन्होंने इस रिश्ते से किनारा कर लिया और कुछ समय तक सिंगल रहने का फैसला किया। लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में प्रभुदेवा की एंट्री हुई और नयनतारा की जिंदगी में एक बार फिर से बहार आई।

यह भी पढ़ें- Viral Video: उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x, रिपोर्टर ने मालिक की लगाई वाट!

जैसे-जैसे उनका रिश्ता गहरा होता गया, प्रभु देवा ने नयनतारा के साथ रहने के लिए अपनी पहली पत्नी रामलत को तलाक दे दिया। वहीं नयनतारा भी प्रभुदेवा के लिए हिंदू धर्म अपनाने के लिए तैयार हो गई थीं। हालांकि, उनके रिश्ते में कड़वाहट तब आई जब प्रभु देवा ने उनके सामने तीन शर्तें रखीं।

क्या थीं वो तीन शर्तें

पहली शर्त थी कि शादी के बाद नयनतारा अपना धर्म परिवर्तन कर लेंगी और ईसाई से हिंदू बन जाएंगी, इसके लिए नयनतारा मान गई थीं।

दूसरी शर्त प्रभुदेवा ने ये रखी कि उनकी पहली शादी से हुए उनके बच्चे हमेशा उनकी पहली प्रायोरिटी रहेंगे, इस शर्त को भी नयनतारा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया था। लेकिन ब्रेकअप की असली वजह तीसरी शर्त बनी।

प्रभुदेवा ने नयनतारा के सामने तीसरी शर्त रखी कि वो शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दें। दोनों के बीच कई बातचीत हुई लेकिन इसके बावजूद, नयनतारा ने अपने फलते-फूलते करियर को छोड़ने से इनकार कर दिया।

आखिरकार, अलग-अलग सोच रखने वाले कपल ने अपनी-अपनी अलग राहें चुन लीं। हालांकि, दोनों के बीच ब्रेकअप बेहद दर्दनाक था, लेकिन इस ब्रेकअप ने नयनतारा के करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला दिया। पीछे मुड़कर देखें तो उनका ब्रेकअप न केवल रिश्ते का अंत था, बल्कि उनके जीवन में नए अध्याय की शुरुआत भी थी।

More from Filmibeat

Read more about: nayanthara prabhudeva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X