Viral Video: उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x, रिपोर्टर ने मालिक की लगाई वाट!

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज (Hotel Viral Video) वायरल होते रहते हैं और ये वीडियोज कभी-कभार लोगों के लिए हैरानी का सबब बन जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो (Hotel Video) सामने आया है और इस वीडियो में एक अजीबोगरीब ऐड (Hotel Advertisement) सामने आया है, जिस पर बवाल मच गया है।

उदयपुर से एक अजीबोगरीब वीडियो आया सामने

राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक होटल के बाहर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा है, 'फ्री स्पा और सेक्स'। बताया जा रहा है कि होटल उदयपुर शहर के एंट्री पर मौजूद था।

डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा टेक्स्ट हुआ वायरल

वीडियो में एक स्थानीय समाचार चैनल 'उदयपुर न्यूज' के रिपोर्टर डिस्प्ले बोर्ड को लेकर मालिक से भिड़ते नजर आ रहे हैं। रिपोर्टर के सवालों का जवाब देते हुए, मालिक ने चौंकाने वाले अंदाज में कहा कि उन्हें बोर्ड पर दिखने वाले टेक्स्ट के बारे में पता नहीं था।

एडवरटाइजमेंट टेक्स्ट में था सेक्स का जिक्र

मालिक ने पहले तो एक्सेप्ट किया कि डिस्प्ले बोर्ड होटल का है। हालांकि, जब रिपोर्टर ने उनसे एडवरटाइजमेंट टेक्स्ट के बारे में पूछा, तो मालिक ने सफाई देने की कोशिश की, "अरे! ये कहां से आ गया है।"

रिपोर्टर ने आग-बबूला होकर की लड़ाई

रिपोर्टर गुस्से में फिर कहता है, "आपको शर्म आनी चाहिए, आपकी दुकान उदयपुर शहर के सबसे पहले एंट्री गेट पर है, लोग जो घूमने आते हैं, सबसे पहले इसी गेट पर आते हैं।" इसके बाद मालिक अपने कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए कहता है, "बोर्ड पर क्या दिख रहा है? इसे बंद करो।" मालिक ने रिपोर्टर से कहा- "आप आकर देख सकते हैं कि हमारे कमरे का किराया क्या है, प्लीज आकर देखें।"

होटल मालिक ने रूम चेक करने के लिए कहा

फिर रिपोर्टर ने पूछा "आप इसे स्पा के नाम पर चला रहे हैं?" जिस पर मालिक ने जवाब दिया, "यह मेरा स्पा नहीं है, स्पा को ठेके पर दिया गया है।" फिर मालिक ने रिपोर्टर से रिक्वेस्ट की कि वह उसके साथ आए और होटल में जाकर चेक करे। यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, यह अभी भी यह साफ नहीं है कि होटल मालिक ने ही डिस्प्ले पर यह टेक्स्ट सेट किया था या नहीं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X