Ola Driver ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने की दी धमकी, इस मामूली सी बात पर बच्चा गिराने की कही बात

Ola Driver Threatens Pregnant Woman: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ओला ड्राइवर ने साकेत जा रही एक महिला को धमकी दी। इस घटना के बारे में उस महिला ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया, ये बात आग की तरह फैल गई।
ओला ड्राइवर ने दी धमकी
हाल ही में एक ओला ड्राइवर गर्भवती महिला को उसके पेट पर लात मारकर उसके अजन्मे बच्चे को मारने की धमकी दी। महिला नोएडा से कैब में सवार हुई और उसने उस व्यक्ति से एसी चालू करने की रिक्वेस्ट की, लेकिन उसने मना कर दिया और कहा कि अगर वह एयर कंडीशनर चालू करने पर जोर देगी तो वह उसे लात मार देगा।
यह भी पढ़ें- Viral Video: उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x, रिपोर्टर ने मालिक की लगाई वाट!
पेट पर लात मारने की दी थी धमकी
उस महिला ने लिंक्डइन पोस्ट में अपनी आपबीती बताई, जिसमें कैब ड्राइवर के शब्दों का हवाला दिया गया है: "तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा"। उस महिला ने बताया कि कैब ड्राइवर ने एसी चालू करने से मना कर दिया, उसके पेट पर लात मारने की धमकी दी और उसे बीच में ही गाड़ी से उतरने को कहा। यह घटना तब हुई जब उसने नोएडा एक्सटेंशन में चेरी काउंटी से साकेत, नई दिल्ली के लिए कैब बुक की थी।
"तेरे पेट में लात मार के बच्चा गिरा दूंगा, अभी आगे देखो क्या होता है।" वह पूरे टाइम उसे धमकी देता रहा।
महिला ने लिंक्डिन पोस्ट पर शेयर की जानकारी
महिला ने ओला राइड की जानकारी ऑनलाइन शेयर की और कंपनी से ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। सीईओ भाविश अग्रवाल को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "यह बर्ताव बहुत बुरा है और इससे मुझे बहुत स्ट्रेस और डर लगा है। मैं आपसे ड्राइवर के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की रिक्वेस्ट करती हूं।"
लोगों ने किया पोस्ट
लिंक्डइन पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई। नेटिजेंस ने महिला को सपोर्ट किया और इस खतरनाक एक्सपीरिएंस के लिए ओला सर्विसेज को ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा- "चौंकाने वाला! आशा है कि अब आप ठीक होंगी।", दूसरे यूजर ने लिखा- "ओला भाविश अग्रवाल प्लीज इस मामले को प्रायोरिटी के आधार पर देखें।" एक और यूजर ने लिखा- "यह एक रेगुलर प्रॉब्लम है- जब एसी चालू करने के लिए कहा जाता है तो ड्राइवर अक्सर एग्रेसिव हो जाते हैं, वे गाली-गलौज और धमकी देना शुरू कर देते हैं। कोई भी शिकायत किसी काम की नहीं है।"
ओला ने घटना के बार में कही ये बात
महिला ने IndiaToday.in को बताया कि उसने ओला के कस्टमर केयर के साथ घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई है और वुमेन हेल्पलाइन पर भी घटना की सूचना दी है। कथित तौर पर कंपनी ने जवाब दिया- "हम ओला कैब के साथ आपकी सवारी के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












