बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी Seema Haider को मिली खुशखबरी, हाथ लगा ऐसा कागज कि अब मिल सकती है भारत की नागरिकता

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से भारत आकर अपना घर बसाने वाली सीमा हैदर अब पांचवे बच्चे की मां बन गई हैं। जब से सीमा मीना पांचवी बार मां बनी हैं, तब से उनके पैर जमीन पर टिक ही नहीं रहे हैं। खुशी से झूमते हुए अक्सर सीमा के वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं।

सीमा हैदर की बेटी के नाम का खुलासा

सीमा हैदर हाल ही में अपने हिंदुस्तानी पति सचिन मीणा के बच्चे की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है। सचिन भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और हाल ही में सीमा सचिन की बेटी का नामकरण भी हुआ है और सीमा के मुंहबोले भाई और वकील एपी सिंह ने इस नाम का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर

घर का होगा ये नाम

सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपनी बेटी का नाम रखने के लिए पूरे देश से राय मांगी थी। एपी सिंह ने बताया कि जिस नाम पर लोगों की सबसे ज्यादा सहमति बनी वो है भारती मीणा। यही नहीं, एपी सिंह सचिन और सीमा की बेटी के निकनेम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सचिन और सीमा की बेटी का ऑफिशियल नाम भारती होगा और घर का नाम मीरा होगा।

यह भी पढ़ें- Nayanthara अपना धर्म बदलकर करने वाली थीं Prabhu Deva से शादी, लेकिन इन तीन शर्तों ने बर्बाद कर दिया था रिश्ता!

सीमा हैदर के हाथ लगा ये कागज

सीमा हैदर को अपनी बेटी के जन्म के बाद एक और खुशखबरी मिली है और ये खुशखबरी इतनी बड़ी है कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने में भी आसानी हो सकती है। जी हां, इस बेटी के जन्म के बाद कागजात में सीमा हैदर को सीमा मीणा बताया गया है जो कि भारतीय निवासी सचिन मीणा की पत्नी हैं। इस कागज में सीमा मीणा और सचिन मीणा को बतौर पति-पत्नी दिखाया गया है और वो अब अपनी बच्ची भारती मीणा के माता-पिता भी हैं। इस डॉक्यूमेंट के जरिए सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता मिलने में आसानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ये शख्स करता है Sara Ali Khan के करोड़ों रुपयों को मैनेज, छोटी-छोटी चीज के लिए फैलाने पड़ते हैं हाथ

सीमा की ख्वाहिश हो सकती है पूरी

आपको बता दें, भारत आने के बाद सीमा हैदर के नाम ये पहला ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है और ये डॉक्यूमेंट सचिन सीमा की बेटी का जन्म प्रमाणपत्र यानि बर्थ सर्टिफिकेट। इस सर्टिफिकेट के जरिए सीमा की भारतीय नागरिक बनने की चाह पूरी हो सकती है। इससे पहले सीमा को भारत का एक अवैध नागरिक माना जा रहा था। यही नहीं उन पर लगातार नजर भी रखी जा रही है। इसके अलाव सीमा हैदर को अपने गांव से बाहर जाने की भी इजाजत नहीं है।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर को किस करने के लिए एक्ट्रेस ने की थी खूब गड़बड़ियां, 37 बार जानबूझकर किया था इंटीमेट सीन

सीमा सचिन की कहानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली थीं और कोविड के दिनों में वो पबजी गेम बहुत खेला करती थीं। इस दौरान उन्हें नोएडा के गांव में रहने वाले सचिन मीणा मिले। ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में खेलते-खेलते इन्हें कथित रूप से प्यार हो गया। सीमा अपने पति को छोड़कर भारत आने तक के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने इललीगल तरीके से नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री ली और सचिन मीणा के साथ उनके गांव रहने लग गईं। यही नहीं, सीमा हैदर अपने साथ अपने चार बच्चों को भी लाईं जो कि उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...

सीमा बनीं कंटेंट क्रिएटर

यहां आने के बाद सीमा हैदर ने दावा किया कि उनकी जिंदगी में काफी सुधार आया है, यहां उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है और परिवार की इज्जत मिल रही है। जिसके लिए वो पाकिस्तान में तरसती रहती थीं। उनका कहना है कि सचिन भी उनसे बहुत प्यार करते हैं और उनका खूब ख्याल रखते हैं वहीं उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर उनकी और उनके बच्चों की जरा भी परवाह नहीं करते थे। इसके अलावा सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, वो एक कंटेंट क्रिएटर भी बन गई हैं और सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर चीज लोगों के साथ शेयर करती हैं। यही नहीं, वो यूट्यूब से अच्छा-खासा कमा भी रही हैं और अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण भी कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X