ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...

Salman Khan Biggest Flop: सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बातें हो रही हैं। जिस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, उस फिल्म को देखने के लिए जब लोग वहां पहुंचे तो उन्हें निराशा हासिल हुई।
सलमान की फ्लॉप मूवी
सलमान खान की फिल्म को काफी निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं और इसे एक्टर की सबसे खराब फिल्मों में से एक बता रहे हैं लेकिन आज हम आपको सलमान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो अपनी लागत तक भी नहीं निकाल पाई थी।
यह भी पढ़ें- फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...
युवराज फिल्म की स्टारकास्ट
यह फिल्म युवराज है। सुभाष घई की डायरेक्टेड फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें कैटरीना कैफ ने लीड रोल निभाया था। युवराज एक म्यूजिकल फिल्म थी, जिसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था। सपोर्टिंग एक्टर्स में जायद खान, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और कई स्टार्स शामिल थे।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...', सबसे पहले चहल ने लाइक किया पोस्ट
सलमान खान की हर फिल्म की तरह युवराज को लेकर भी काफी चर्चा थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। इसके रिव्यूज भी निगेटिव रहे और बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस भी खराब रहा।
यह भी पढ़ें- Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!
बजट नहीं निकाल सकी थी फिल्म
रिपोर्ट्स के अनुसार, युवराज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपये था। सलमान खान के स्टारडम के बावजूद फिल्म अपना बजट नहीं निकाल सकी। युवराज उस समय एक हाई बजट वाली फिल्म थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 48 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था।
यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, क्रिकेटर ने कहा- 'कमरे की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी...'
कई एक्टर्स को ऑफर की गई थी फिल्म
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सुभाष घई की डायरेक्टेड इस फिल्म के लिए सलमान खान पहली पसंद नहीं थे। कथित तौर पर यह फिल्म अक्षय कुमार, सैफ अली खान, सनी देओल, संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों को ऑफर की गई थी।
यह भी पढ़ें- Aasif Shaikh ने Shilpa Shinde की तारीफ की, कहा- 'उसे बचाने के लिए वो फार्महाउस छोड़कर ऑटो में घूमने लगी'
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि सुभाष घई ने युवराज के लिए आमिर खान से भी कॉन्टैक्ट किया था। यही नही, शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में था। कहा गया था कि फिल्म में अनिल कपूर वाला कैरेक्टर ज्ञानेश का रोल शाहरुख को ऑफर किया था। लेकिन किंग खान ने इसे रिजेक्ट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











