फिल्मी गाने को सुनकर पालतू कुत्ते के कान में नहीं रेंगी जूं, लेकिन जैसे ही बजा हनुमान चालीसा, उठकर बैठा और...

Viral Video: एक पालतू कुत्ते का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने हनुमान चालीसा पर ऐसा रिएक्शन दिया, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए। वीडियो में दिख रहा है कि जर्मन शेफर्ड आराम से बैठा था, तभी उसके पालतू माता-पिता ने टेलीविजन पर कुछ गाने बजाना शुरू कर दिया।
हालांकि शुरू में उन्होंने ऑडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन जब स्क्रीन पर हनुमान चालीसा बजी तो वे खड़े हो गए। क्लिप में कुत्ते को अपनी आवाज में हनुमान चालीसा गाते हुए रिकॉर्ड किया गया है।
वीडियो की शुरुआत में 'रैगनार' को टेलीविजन के नीचे फर्श पर लेटा हुआ दिखाया गया। जब टीवी पर गाने बजाए, तो कुत्ते ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। जब टीवी पर हनुमान चालीसा बजाई गई तो कुत्ता अचानक एक्टिव हो गया और वो अपनी आवाज में गाने लगा।
वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते के मालिक ने 'डंकी' से एसआरके का गाना 'लुट्ट पुट गया' बजाया, इसके बाद कैलाश खेर का गाया गया शिव गाना 'बम लहरी' बजाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शोर इन द सिटी' भी बजाया लेकिन वो कुत्ता अपनी जगह से नहीं हिला।
कुछ सेकंड बाद, क्लिप में हनुमान चालीसा पर कुत्ते का रिएक्शन कैद हो गया। जैसे ही टीवी पर हनुमान चालीसा बजी तो तुरंत अपनी गर्दन उठाई और अपनी आवाज में इसे दोहराने की कोशिश की। वह एक म्यूजिक कलाकार की तरह खड़ा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











