Mohammad Shami के रिश्तेदारों पर गिरी गाज, खाता हुआ सीज और लाखों का जुर्माना, बहन का परिवार जा सकता है जेल!

Mohammed Shami

Mohammad Shami Controversy: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। उनकी बहन और जीजा का मनरेगा में नाम आने के बाद मामला कॉन्ट्रोवर्शियल होता जा रहा है। अब इस मामले के सामने आने के बाद और लोगों का भी नाम इसमें शामिल होने की बात कही जा रही है।

मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों पर गिरी गाज

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहन, उनकी सास और दूसरे रिश्तेदारों पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मनरेगा से जुड़े धोखाधड़ी की जांच में शमी के रिश्तेदारों के साथ कई लोग शामिल पाए गए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोहम्मद शमी की बहन की सास और अमरोहा की ग्राम प्रधान गुले आयशा इस घोटाले के सेंटर में हैं।

डीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए

जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार देर शाम ऐलान किया कि शुरुआती जांच में मनरेगा मजदूरी में धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई है। जिसके चलते मनरेगा की लिस्ट में जिन फ्रॉड मजदूरों का नाम है, उन्हें निलंबित करने और ऑफिशियल पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने और पंचायती राज अधिनियम के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

18 लोगों के नाम पर चर्चा

डीएम ने बताया, "स्थानीय अधिकारियों की जांच में पता चला है कि 18 लोगों ने बिना कोई काम किए मनरेगा मजदूरी प्राप्त की है। इसमें मोहम्मद शमी की बहन शबीना, शबीना के पति गजनवी, शबीना के तीन बहनोई आमिर सुहैल, नसरुद्दीन और शेखू के अलावा गांव की प्रधान गुले आयशा के बेटे और बेटियां भी शामिल हैं।"

मोहम्मद बहन की सास के खाते किए गए फ्रीज

अधिकारी ने कहा कि फर्जी एंट्रियां जनवरी 2021 में मनरेगा जॉब कार्ड में दर्ज की गईं और शख्स को बिना कोई मेहनत किए अगस्त 2024-25 तक उनके बैंक खातों में मजदूरी प्राप्त हुई। डीएम ने गबन की गई धनराशि की वसूली और ग्राम प्रधान के खाते सीज करने के भी ऑर्डर दिए।

More from Filmibeat

Read more about: mohammed shami
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X