Shikhar Dhawan ने अपनी नई गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, क्रिकेटर ने कहा- 'कमरे की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी...'

Shikhar Dhawan New Girlfriend: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान शिखर धवन की एक फोटो वायरल हुई थी। शिखर धवन को एक रहस्यमयी महिला के साथ देखा गया और इंटरनेट पर इस बात को लेकर उत्सुकता फैल गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह महिला सोफी शाइन थी, जो आयरलैंड की रहने वाली है।
शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड का किया ऐलान
अब ऐसा लगता है कि धवन ने ऑफिशियली तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह रिलेशनशिप में हैं। वायरल हुए एक वीडियो में, धवन से एक एंकर उनकी गर्लफ्रेंड और उसके नाम के बारे में पूछता है। हालांकि धवन कहते हैं, "मैं कोई नाम नहीं लूंगा। लेकिन कमरे में सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है।" इसके बाद कैमरा एक महिला पर फोकस्ड होता है जो चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने कहा- 'मेरी जिंदगी में वो एक ही लड़का काफी होगा...', सबसे पहले चहल ने लाइक किया पोस्ट
धवन ने बेटे को लेकर किया खुलासा
हाल ही में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने खुलासा किया कि कैसे वह अपने 11 साल के बेटे जोरावर के साथ स्पिरिचुअल तरीके से कॉन्टैक्ट में रहने की कोशिश करते हैं, भले ही वह अब उससे मिल नहीं पाते हैं।
यह भी पढ़ें- Aasif Shaikh ने Shilpa Shinde की तारीफ की, कहा- 'उसे बचाने के लिए वो फार्महाउस छोड़कर ऑटो में घूमने लगी'
2023 में हुआ था शिखर का तलाक
39 साल के धवन को अक्टूबर 2023 में अपनी एक्स वाइफ आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया, लेकिन उन्हें अपने बेटे जोरावर की कस्टडी से हाथ धोना पड़ा। उन्हें अपने बेटे से मुलाकात का अधिकार दिया गया है और वीडियो कॉल के जरिए जुड़ने की परमिशन दी गई है, लेकिन साफ तौर से धवन को जोरावर से मिलने या बात करने से रोक दिया गया है। धवन ने यह भी बताया कि अगर उन्हें अपने बेटे से मिलने का मौका मिले तो वह उसके साथ समय बिताना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें- Salman Khan के फैंस को Sajid Nadiadwala की बीवी ने सोशल मीडिया पर दी गालियां? शख्स ने शेयर किए स्क्रीनशॉट्स
एएनआई पॉडकास्ट पर बात करते हुए धवन ने कहा, "मुझे अपने बेटे को देखे हुए दो साल हो गए हैं, एक साल हो गया है जब मैंने उससे आखिरी बार बात की थी। यह मुश्किल था, लेकिन आपने इसके साथ जीना सीख लिया। मुझे उसकी याद आती है और मैं उससे स्पिरिचुअली बात करता हूं।"
यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar देर रात ब्रालेस लुक में पार्टी में पहुंची, अपनी बहन को भी नहीं छोड़ा, तंग कपड़े पहनाकर
धवन ने बताया, "मैं हर रोज उससे बात करता हूं, उसे गले लगाता हूं। मैं अपनी पूरी एनर्जी को से इसमें लगाता हूं। यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं अपने बेटे को वापस ला सकता हूं। मेरी उदासी मदद नहीं करेगी। मैं मेनिफेस्ट करता हूं।"
यह भी पढ़ें- थिएटर मालिकों ने छोड़ा Sikandar का हाथ, शोज कैंसिल कर लगाई पुरानी फिल्में, गुजराती मूवी भी पड़ी एक्टर पर भारी!
धवन ने कहा, "मुझे पहले से ही ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं उसके साथ हूं, उससे बात कर रहा हूं, उसके साथ खेल रहा हूं। जब मैं ध्यान के लिए बैठता हूं, तो मैं उन चीजों को इमेजिन करता हूं।" उन्होंने कहा, "मेरा बेटा अब 11 साल का है, लेकिन मैंने उसे केवल ढाई साल ही देखा है।"
Hahahha such a cute video 😆😆😆 #ShikharDhawan pic.twitter.com/P0PSrC9ydc
— Prernaa (@theprernaa) February 21, 2025
Shikhar Dhawan revealed new GF 🤙🔥
— pablo sharma 🇮🇳 (@pablo_sharma_) April 3, 2025
Bhai is baar bhi foreigner ladki hai indian bhai ko pasand hi nhi 😭😂#shikhardhawan #IPL2025 #TeamIndia pic.twitter.com/b8wuSJdVRk


Click it and Unblock the Notifications











