थिएटर मालिकों ने छोड़ा Sikandar का हाथ, शोज कैंसिल कर लगाई पुरानी फिल्में, गुजराती मूवी भी पड़ी एक्टर पर भारी!

Sikandar Shows Pulled Down: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सिकंदर लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है। इसके खराब परफॉर्मेंस के कारण थिएटर मालिक अब सिकंदर को दूसरी फिल्मों से बदलने पर मजबूर हो रहे है। वीकेंड के बाद मुंबई के कई थिएटरों से सिकंदर को हटा दिया गया और उसकी जगह एम्पुरान, द डिप्लोमैट और यहां तक कि गुजराती फिल्में भी लगा दी गईं।
सिकंदर के शोज हुए कैंसिल
रिपोर्ट के अनुसार, कांदिवली के आईनॉक्स, रघुलीला मॉल में सिकंदर के शाम और रात के शो को गुजराती फिल्म, उम्बारो से बदल दिया गया है। 1 अप्रैल को थिएटर में सिकंदर का 9:30 बजे का शो कैंसिल कर दिया गया और उसकी जगह एक दूसरी गुजराती फिल्म 'द बेस्ट पंड्या' लगाई गई। ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर थिएटर मालिकों के लिए सिकंदर की स्क्रीनिंग की तुलना में गुजराती फिल्में चलाना ज्यादा फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- Bipasha Basu के पति Karan Singh Grover पर लट्टू है ये हसीना, कर दिया अपने प्यार का इजहार
सिकंदर से ज्यादा चल रही है एम्पुरान
सिनेपोलिस सीवुड्स और पीवीआर, ओरियन मॉल में शाम 5:30 बजे और रात 9:30 बजे के शो की जगह मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एम्पुरान ने ले ली है, जो विवादों में घिरी होने के बावजूद सिकंदर से ज्यादा चल रही है।
यह भी पढ़ें- Kiran Rao के कांड का हुआ खुलासा? बुर्के की जगह घूंघट का किया इस्तेमाल, एक-एक सीन किया कॉपी!
कई फिल्मों के शोज किए गए कैंसिल
INOX नरीमन पॉइंट में सिकंदर का रात 8 बजे का शो और फेमस मेट्रो आईनॉक्स थिएटर में रात 8:30 बजे का शो अब जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' से बदल दिया गया है, जो 14 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले भी कई बहुचर्चित और बड़े बजट की फिल्मों का भी यही हश्र हुआ, जब वे फैंस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहे। इन फिल्मों में वरुण धवन की बेबी जॉन, रजनीकांत की लाल सलाम, कंगना रनौत की तेजस आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के पास है एक ऐसी कीमती चीज, जो बॉलीवुड में किसी एक्टर के पास नहीं! दुबई में तो...
सिकंदर के तीसरे दिन कमाई में आई गिरावट
200 करोड़ रुपये के बजट में बनी सिकंदर साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुआत की थी, और दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन तीसरे दिन यह 30 प्रतिशत से अधिक गिर गई, क्योंकि इसने मंगलवार को केवल 19.50 करोड़ रुपये कमाए।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच मिट गईं दूरियां? 'कजरा रे' गाने पर मस्ती में दोनों ने मटकाई कमर
सिकंदर की स्टारकास्ट
सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह सलमान की गजनी एआर मुरुगादॉस के साथ पहली बार काम करने वाली फिल्म है, जिन्होंने भारत को उसकी पहली 100 करोड़ रुपये की फिल्म दी थी।
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार, लपेटे में ये कॉमेडियन भी आया


Click it and Unblock the Notifications











