Bipasha Basu के पति Karan Singh Grover पर लट्टू है ये हसीना, कर दिया अपने प्यार का इजहार

Karan Singh Grover

Barkha Bisht On Karan Singh Grover: एक्ट्रेस बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) इन दिनों खुलासे पर खुलासे कर रही हैं। बरखा (Barkha Bisht Husband) ने हाल ही में अपने एक्स पति इंद्रनील को लेकर कुछ ऐसी बाते कहीं, जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए। इसके साथ ही उन्होंने बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर (Bipasha Basu Husband Karan Singh Grover) को लेकर भी खुलासे किए।

बरखा ने इंद्रनील पर लगाया आरोप

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता 2022 में शादी के 14 साल बाद अलग हो गए। ऐसी अफवाहें थीं कि इंद्रनील सेनगुप्ता बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ रिलेशनशिप में थे, जिससे उस समय एक्ट्रेस की शादी में दरार आ गई थी। अलग होने के तीन साल बाद, बरखा बिष्ट ने सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू में इंद्रनील से अपने तलाक और ईशा साहा के साथ उनके अफेयर के बारे में खुलकर बात की।

करण से करती हैं प्यार

यही नहीं, बरखा ने अब बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर के बारे में भी अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और बताया कि वो बिपाशा के पति करण से प्यार करती हैं।

यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच मिट गईं दूरियां? 'कजरा रे' गाने पर मस्ती में दोनों ने मटकाई कमर

आपको बता दें, करण सिंह ग्रोवर ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों अब अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या गलत हुआ जिसके कारण उनका ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan के पास है एक ऐसी कीमती चीज, जो बॉलीवुड में किसी एक्टर के पास नहीं! दुबई में तो...

दो साल तक की डेटिंग

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान, बरखा ने करण के साथ अपने पिछले रिश्ते पर बात की और उनके अलग होने का कारण बताया। बरखा ने कहा- "हमने दो साल तक डेट किया। करण बहुत दयालु इंसान था, जिसने मुझे उसकी ओर अट्रैक्ट किया। उसकी इसी खूबी ने मुझे उसकी ओर आकर्षित किया, क्योंकि मुंबई में लोग हमेशा दयालु नहीं होते।"

यह भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार, लपेटे में ये कॉमेडियन भी आया

उन्होंने आगे कहा- "वह बहुत अच्छा दिखता है - सिक्स-पैक एब्स, मेरा मतलब है, मैं सिर्फ 23 साल की थी! इन सालों में, हम अलग-अलग लोग बन गए। यह मुंबई में मेरा पहला दिल टूटने जैसा था।"

दो साल छोट हैं करण

उन्होंने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा- "कुछ भी गलत नहीं हुआ, जिंदगी जीने को लेकर हमारे नजरिए अलग थे। वह मुझसे दो साल छोटा भी था। जैसे-जैसे हम उन दो सालों में बड़े होते गए, यह अंतर और ज्यादा साफ होता गया - यही प्रॉब्लम थी। मैं आज भी उससे बहुत प्यार करती हूं और मैं चाहती हूं कि वह जहां भी हो, वह अच्छा हो।"

यह भी पढ़ें-पहले एक्ट्रेस को पिलाई गई शराब, फिर कपड़े उतारने को कहा, उसके बाद सात बार इंटीमेट...

बरखा की 14 साल की शादी टूटी

बता दें कि करण और बरखा ने 2004 में टीन ड्रामा कितनी 'मस्त है जिंदगी' में साथ काम किया था। बरखा की शादी पहले एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता से हुई थी। यह कपल 'प्यार के दो नाम' के सेट पर मिला था और थोड़े समय के रोमांस के बाद मार्च 2008 में शादी के बंधन में बंध गया। हालांकि, वे 2022 में अलग हो गए, जिससे उनकी 14 साल की शादी खत्म हो गई। उनकी एक 13 साल की बेटी मीरा है।

करण सिंह ग्रोवर की तीन शादियां

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने तीन शादियां की हैं। एक्टर ने साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी, लेकिन एक्टर की ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। उनका एक साल के अंदर ही तलाक हो गया था। इसके बाद एक्टर का दिल जेनिफर विंगेट पर आ गया और 2012 में उन्होंने शादी कर ली लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं चल पाई और साल 2016 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

दूसरे तलाक के बाद तुरंत करण सिंह ग्रोवर का दिल बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु पर आ गया। उन्होंने साल 2016 में एक्ट्रेस से शादी कर ली। कपल ने हाल ही में 2022 में अपनी बेटी देवी का स्वागत किया। वो आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X