पहले एक्ट्रेस को पिलाई गई शराब, फिर कपड़े उतारने को कहा, उसके बाद सात बार इंटीमेट…

Sacred Games Intimate Scene: कुब्रा सैत (Kubbra Sait) बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सैत को नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) स्टारर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम करने के बाद काफी पब्लिसिटी मिली। उनके किरदार 'कुकू' (Kubbra Sait In Sacred Games) को लोगों ने खूब पसंद किया और उसके बाद सैत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।
कुब्रा का एक्टिंग करियर
कई लोगों को तो लगता है कि सैत का पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट सेक्रेड गेम्स ही था, लेकिन कुब्रा ने असल में 2011 में रिलीज हुई रेडी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में असिन और सलमान खान लीड रोल में थे। अगले कुछ सालों में, उन्होंने अलग-अलग फिल्मों में काम किया।
सेक्रेड गेम का इंटीमेट सीन
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि सेक्रेड गेम्स में एक इंटीमेट सीन की शूटिंग करना उनके लिए काफी कठिन था? एक इंटरव्यू में, कुब्रा ने बताया कि कैसे अनुराग कश्यप ने उन्हें उस सीन की शूटिंग के दौरान आराम करने में मदद की।
टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान कुब्रा ने बताया कि जब उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था, तो उन्हें बताया गया था कि एक सीन होगा जिसमें उन्हें अपने कपड़े उतारने होंगे। एक्ट्रेस ने उस इंटरव्यू में कहा- "मुझे बताया गया था कि यह सीन बहुत खूबसूरती से शूट किया जाएगा। जब आपके पास काम करने के लिए एक बेहतरीन टीम हो, तो आपसे गलती ना के बराबर होती है।"
अनुराग कश्यप ने पिलाई व्हिस्की
कुब्रा सैत ने आगे बताया कि इस सीन को शूट करने से पहले अनुराग कश्यप ने उन्हें व्हिस्की का गिलास पिलाया और फिर पूरी फीलींग के साथ डायलॉगग सुनाए।
सात बार शूट हुआ इंटीमेट सीन
उन्होंने उनसे सात बार सीन करने को कहा और हर बार टेक के बाद वे उनके पास आकर माफी मांगते हुए कहते, "मुझे माफ कर दो कि मैंने तुम्हें इतनी बार ऐसा करने को कह रहा हूं। बस एक बार और, एक बार और... प्लीज इस सीन की वजह से मुझसे नफरत मत करना, यह सिर्फ इसे परफेक्ट दिखाने के लिए है।"
अनुराग कश्यप के साथ काम करना मजेदार
कुब्रा ने कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है और उनका मानना है कि इससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के अलग-अलग पहलुओं को जानने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया कि अनुराग कश्यप जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना उनके लिए एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस था।
इस सीन की शूटिंग के दौरान सेट पर काफी कंट्रोल रखा गया था और सीमित संख्या में ही लोगों को मौजूद रहने की परमिशन थी। कुब्रा ने बताया कि सीन करने के बाद वे काफी इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं।


Click it and Unblock the Notifications











