Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan के बीच मिट गईं दूरियां? 'कजरा रे' गाने पर मस्ती में दोनों ने मटकाई कमर

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल हुए और इस कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंगलवार यानि 1 अप्रैल को एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साथ में किया डांस
जो वीडियो सामने आया है, उसमें अभिषेक और ऐश्वर्य शादी के जश्न के दौरान स्टेज पर जमकर डांस किया, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए। क्लिप में ऐश्वर्या और अभिषेक फिल्म बंटी और बबली के अपने मशहूर गाने कजरा रे पर थिरकते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं। क्लिप में मेहमानों को कपल को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाया गया है, जहां वे अपने रिश्तेदारों के साथ 'कजरा रे' के हुक स्टेप्स करते नजर आए।
फैंस ने ली राहत की सांस
पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, इस कपल ने बार-बार साबित किया है कि उनके बीच सब ठीक है। एक बार फिर से ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। दोनों को इस तरह मस्ती से डांस करता देख फैंस को काफी खुशी हुई है।
यह भी पढ़ें- पहले एक्ट्रेस को पिलाई गई शराब, फिर कपड़े उतारने को कहा, उसके बाद सात बार इंटीमेट...
ऐश्वर्या ने शेयर की थी अभिषेक की फोटो
आपको बता दें, फरवरी 2025 में अभिषेक बच्चान के 49वें जन्मदिन पर भी ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की एक तस्वीर शेयर की और दिल से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "आपको खुशी, अच्छी सेहत, प्यार और रोशनी के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपका भला करे।"
यह भी पढ़ें- Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार, लपेटे में ये कॉमेडियन भी आया
ऐश्वर्या अभिषेक की फिल्में
इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उन्हें आखिरी बार पोन्नियिन सेलवन 2 में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उन्होंने अभी तक अपनी किसी भी आने वाले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया। दूसरी ओर, अभिषेक अगली बार हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। एक्टर को आखिरी बार नोरा फतेही के साथ बी हैप्पी में देखा गया था। फिल्म हाल ही में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











