Ranveer Allahabadia को कोर्ट ने पासपोर्ट देने से किया इनकार, लपेटे में ये कॉमेडियन भी आया

Ranveer Allahabadia Controversy: कॉमेडी से जुड़े रिएलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद हाल ही में रणवीर अलाहाबादिया ने देश की जनता से माफी मांगी है। अब इस मामले में रणवीर की परेशानियां और बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया का पासपोर्ट जारी करने से इनकार कर दिया।
कोर्ट ने रणवीर का पासपोर्ट देने से किया इनकार
जी हां, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर का पासपोर्ट देने से इनकार कर दिया है और इसके अलावा कोर्ट ने एक और यूट्यूबर आशीष चंचलानी का पासपोर्ट रिलीज करने से भी इनकार कर दिया। आपको बता दें आशीष चंचलानी, कॉमेडियन समय रैना के होस्ट किए गए शो में जज पैनल का हिस्सा थे।
बताया जा रहा है, इनेवेस्टिगेशन दो हफ्तों में पूरी हो जाएगी और अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी। जांच पूरी होने के बाद ही अलाहाबादिया की विदेश यात्रा की याचिका पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पहले एक्ट्रेस को पिलाई गई शराब, फिर कपड़े उतारने को कहा, उसके बाद सात बार इंटीमेट...
फरवरी में रणवीर ने दिया था विवादित कमेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, फरवरी में अलाहाबादिया ने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में आकर विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी भी शामिल थे, जहां 'माता-पिता को सेक्स करते हुए देखने' को लेकर उनके कमेंट ने बहुत बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी।
अदालत ने 'द रणवीर शो' शुरू करने की परमिशन दी
रणवीर के इस कमेंट के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा और इसके बाद शो के मेकर्स तथा वहां मौजूद लोगों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। मार्च में, अदालत ने रणवीर को अपने पॉडकास्ट, द रणवीर शो को फिर से शुरू करने की परमिशन इस शर्त पर दी कि वह नैतिकता और शालीनता के साथ अपने शो को होस्ट करेंगे।
रणवीर ने शेयर किया वीडियो
रविवार को, अलाहाबादिया ने विवाद के कुछ दिनों बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की और लिखा, "मेरे चाहने वालों का धन्यवाद। यूनिवर्स का धन्यवाद। एक नया चैप्टर शुरू होता है -पुनर्जन्म।"
अपने कटेंट को लेकर ज्यादा अंटेटिव रहेंगे रणवीर
रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नए वीडियो में इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपने कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट के बाद उन लोगों से माफी मांगी जिन्हें उन्होंने निराश किया था। उन्होंने एक नई शुरुआत का वादा किया और आगे चलकर कंटेंट के प्रति ज्यादा सतर्क और अटेंटिव रहने की कसम खाई।
रणवीर ने शेयर की अपनी बात
उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मेरे सभी सपोर्टर्स और चाहने वालों को धन्यवाद। आपके पॉजिटिव मैसेज ने मुझे और मेरे परिवार की बहुत मदद की। यह दौर बहुत कठिन था... मुझे खुलेआम धमकियां मिलीं, ऑनलाइन इतनी नफरत, इतने सारे मीडिया आर्टिकल... हमने बहुत कुछ झेला, लेकिन इन सबके बीच, आपके डीएम ने हमारी बहुत मदद की।"


Click it and Unblock the Notifications











