..................... Aamir Khan Ex-Wife Kiran Rao copied An Arabic short film titled Burqa City for Laapataa Ladies - Hindi Filmibeat

Kiran Rao के कांड का हुआ खुलासा? बुर्के की जगह घूंघट का किया इस्तेमाल, एक-एक सीन किया कॉपी!

Kiran Rao

Kiran Rao Laapataa Ladies: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की डायरेक्टेड और नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन स्टारर फिल्म लापता लेडीज को 2024 की बेस्ट फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब इससे जुड़ा एक विवाद सामने आया है।

बुर्का सिटी से कॉपी है लापता लेडीज?

कुछ दिन पहले, IIFA 2025 में, इस फिल्म ने बेस्ट ओरिजिनल कहानी, बेस्ट फिल्म और बेस्ट डायरेक्टर के साथ कई अवॉर्ड जीते। लेकिन लगता है कि नेटिजन्स ने अब किरण राव के लिए बुरी खबर दे दी है। कुछ लोगों ने बुर्का सिटी नाम की एक अरबी शॉर्ट फिल्म ढूंढ निकाली है, जिसमें एक जैसी कहानी और सीन हैं और अब वे किरण राव को अरबी फिल्म की नकल करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने किया पोस्ट

एक नेटिजन ने X पर पोस्ट किया- "इस तरह आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने बुर्का के बारे में हर बुरी बात को घूंघट में गलत बना दिया। किरण राव ने बेशर्मी से बुर्का सिटी (2019) की नकल की और लापता लेडीज (2023) बनाई। कई सही सोच वाले लोग इसके झांसे में आ गए।"

एक और X यूजर ने लिखा- "बॉलीवुड से ज्यादा उम्मीद मत करो। बॉलीवुड नकल करके चलता है।" एक और नेटिजन ने लिखा- "किरण राव ने लापता लेडीज बनाई, जिसमें बुर्के की जगह घूंघट का इस्तेमाल किया गया। फिल्म में पितृसत्ता, सामाजिक मानदंडों और महिलाओं की पहचान के बारे में वही संदेश दिया गया था। यहां तक ​​कि रवि किशन का पुलिस स्टेशन वाला सीन भी काफी हद तक इंस्पायर्ड लगता है।"

लोगों ने पहले भी लगाए कहानी चोरी करने के आरोप

आपको बता दें, पिछले साल जब लापता लेडीज रिलीज हुई थी, तब कई लोगों ने दावा किया था कि यह घूंघट के पट खोल नामक एक शॉर्ट फिल्म का अनऑफिशियल रीमेक है। यहां तक कि शॉर्ट फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें दोनों फिल्मों में सिमिलैरिटी नजर आईं।

किरण राव ने दी थी सफाई

उस दौरान एक इंटरव्यू में किरण ने कहा था कि उन्होंने महादेवन की फिल्म नहीं देखी है और ना ही इसके बारे में सुना है। हालांकि, अब देखना यह है कि किरण नेटिजन्स के इस दावे पर क्या रिएक्शन देती हैं कि उनकी फिल्म अरबी फिल्म से कॉपी की गई है।

ऑस्कर में नॉमिनेट हुई थी फिल्म

लापता लेडीज ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्मेंस किया। फिल्म ने 20.58 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी। हालांकि, यह नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई।

Read more about: kiran rao aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X