Salman Khan के फैंस को Sajid Nadiadwala की बीवी ने सोशल मीडिया पर दी गालियां? शख्स ने शेयर किए स्क्रीनशॉट्स

Sajid Nadiadwala Wife Warda Nadiadwala Abuse: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर का प्रोडक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया है। साजिद की पत्नी वर्दा नाडियाडवाला अपने एक्स अकाउंट पर दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यूज को फिर से शेयर कर रही हैं। जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि लोग वर्दा को ट्रोल करने लगे।
वर्दा के स्क्रीनशॉट्स किए शेयर
हालांकि, सलमान के एक फैन ने दावा किया है कि वह फिल्म को ट्रोल करने वाले ट्वीट के जवाब में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। सलमान खान के एक फैन ने वर्दा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "यही ट्वीट दिखाना भाई को और फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने दो...जाहिल औरत।" इस पर उसने बस इतना ही जवाब दिया, "जल्दी ठीक हो जाओ!!!"
लोगों ने किया ट्रोल
लेकिन, एक और शख्स ने वर्धा को जवाब दिया और उनके जवाबों के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें वह सलमान के फैंस को गाली दे रही हैं। फैन ने लिखा, "आपसे इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी। मैम, कम से कम आपको आगे आकर फेलियर को एक्सेप्ट करना चाहिए। इंडस्ट्री में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन आगे आकर फैसले को स्वीकार करने में क्या बुराई है?
एक और एक्स यूजर ने फैन से पूछा कि वर्दा ने किस पोस्ट में ये सारे अपशब्द लिखे हैं, तो उसने लिखा, "उसने सारे डिलीट कर दिए।" खैर, फैन द्वारा शेयर किए गए ये स्क्रीनशॉट असली हैं या नकली, ये तो वर्दा ही बता सकती हैं। उन्होंने इस फैन को कोई जवाब नहीं दिया है।
कमाई करने में नाकाम रही सिकंदर
सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। तीन दिनों में फिल्म ने 74.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जो कि कोई बड़ी रकम नहीं है। इसके अलावा, उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गिरावट दिखाएगी। जहां क्रिटिक्स को सिकंदर पसंद नहीं आई, वहीं सलमान खान के फैन भी फिल्म से निराश हैं।
सलमान खान की आने वाली फिल्मे
कथित तौर पर, सलमान अगली बार गंगा राम नाम की फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें संजय दत्त भी लीड रोल में हैं। दबंग एक्टर ने फिल्म की पुष्टि की है, लेकिन टाइटल के बारे में ऑफिशियल ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











