ये शख्स करता है Sara Ali Khan के करोड़ों रुपयों को मैनेज, छोटी-छोटी चीज के लिए फैलाने पड़ते हैं हाथ

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Manager: सारा अली खान बॉलीवुड की एक नामी हस्ती हैं, उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद वो एक भी पैसा अपने पास नहीं रखती हैं।

मां के पास हैं सारे अधिकार

जी हां, आलीशान जिंदगी जीने के सभी साधन होने के बावजूद, सारा अक्सर यह स्वीकार करती नज़र आती हैं कि वह अपने पैसों के साथ कंजूस हैं। उन्होंने कई बार खुलासा किया है कि उनकी मां यानि अमृता सिंह अभी भी उनके फाइनेंस को मैनेज करती हैं और उनके सभी ओटीपी उनकी मां के फोन पर ही जाते हैं।

मां संभालती हैं पैसे

सारा अली खान ने कई मौकों पर अपने पैसे खर्च करने में बहुत सावधानी बरतने की बात कही है। उन्होंने टाइम्स नाउ समिट 2025 में कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिसे जानने के बाद लोग हैरान रह गए थे। वहां, उन्होंने अपने पैसों को संभालने के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने माना कि आज भी उनकी मां अमृता सिंह उनके पैसे संभालती हैं और वह अपनी मां की परमिशन के बिना टिकट भी बुक नहीं कर सकती हैं।

मां के फोन पर आते हैं OTP

जब उनसे पूछा गया कि वह अपने पैसे कैसे संभालती हैं, तो सारा अली खान ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने सीखा है कि एक शख्स को कई जगहों पर छोटी-छोटी रकम निवेश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी खुलासा किया, "मेरी मां मेरे पैसे पूरी तरह से संभालती हैं। यहां तक ​​कि मेरा जी-पे अकाउंट भी उनसे जुड़ा हुआ है। मेरे ओटीपी उनके फोन पर आते हैं।"

मां की मर्जी के बिन नहीं बुक कर सकतीं टिकट
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अभी भी अपनी मां से पॉकेट मनी मिलती है, तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपनी मां की मंजूरी के बिना टिकट भी बुक नहीं कर सकती हैं। यही कारण है कि उनकी मां हमेशा जानती हैं कि उनकी बेटी कहां है।

फिजूलखर्ची पसंद नहीं

इसी चर्चा के दौरान, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी ने कहा कि वह अपने पैसे कहां खर्च करती हैं, इस बारे में वह बहुत अटेंटिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फिजूलखर्ची में पैसा खर्च करना पसंद नहीं है, लेकिन वह कभी-कभी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहती हैं।

मां से उधार लेती हैं बैग

क्योंकि उन्हें ट्रैवल करना पसंद है, इसलिए सारा अक्सर इसके लिए पैसे बचाती है और उनके पास महंगा हर्मीस बैग नहीं है। लेकिन उनकी मां के पास हर्मीस का बैग है और वो उनसे कहीं जाते वक्त उधार लेती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा था- "मैं चीजों की जरूतर पर ज्यादा ध्यान देती हूं। मैं एक दिन शनेल बैग खरीदना चाहती हूं। लेकिन अगर आप जारा में कंफर्टेबल हैं, तो यह भी बढ़िया है।"

सारा अली खान की फिल्म

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह आखिरी बार वीर पहाड़िया और अक्षय कुमार के साथ स्काई फोर्स में देखी गई थीं। इसके बाद, सारा अनुराग बसु की 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आएंगी।

More from Filmibeat

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X