Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो, लिफ्ट के पास जमीन पर लेटाया और...

Armaan Malik

Armaan Malik Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक शख्स काफी ज्यादा बदनाम है और वो है अरमान मलिक। ये सिंगर अरमान मलिक नहीं बल्कि व्लॉगर अरमान मलिक है। जो अपनी दो बीवियों और चार बच्चों के साथ एक ही घर में रहते हैं। इनके बीच के कनेक्शन और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं।

अरमान दोनों बीवियों के साथ बनाते हैं वीडियो

अरमान मलिक के लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए अक्सर लोग बेताब रहते हैं। एक तरफ लोगों का कहना है कि मर्दों से एक बीवी नहीं संभाली जाती, वहीं अरमान अपनी दोनों बीवियों के साथ काफी खुश नजर आते हैं। और इन लोगों को जलाने के लिए अरमान मलिक अक्सर अपनी दोनो बीवियों के साथ सोशल मीडिया पर व्लॉग शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी Seema Haider को मिली खुशखबरी, हाथ लगा ऐसा कागज कि अब मिल सकती है भारत की नागरिकता

पायल-कृतिका का वीडियो हो रहा वायरल

खैर, अरमान के पास दोनों बीवियों को खुश रखने का क्या सीक्रेट है, ये तो वो ही जानें। लेकिन इस बीच अरमान और उनकी पत्नियों का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है कि लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। कई लोग तो पायल और कृतिका को इस तरह का वीडियो रिकॉर्ड करने पर लताड़ लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर

पायल के मुंह से निकला खून

जी हां, अरमान की पत्नियां कृतिका और पायल एक वीडियो में अजीबोगरीब हालत में नजर आ रही हैं और इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि ऐसी घटना को लोग कैमरे में कैसे कैद कर सकते हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि पायल दहाड़े मारकर रो रही हैं क्योंकि उनके मुंह से खून निकल रहा है।

यह भी पढ़ें- Nayanthara अपना धर्म बदलकर करने वाली थीं Prabhu Deva से शादी, लेकिन इन तीन शर्तों ने बर्बाद कर दिया रिश्ता!

पायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश करती हैं कृतिका

पायल को ऐसी हालत में देखकर कृतिका चिल्लाते हुए आती हैं और वो पायल को संभालने की कोशिश करती हैं और इस बीच पायल बेहोश हो जाती हैं। यही नहीं, लिफ्ट के पास पायल को जमीन पर ही लेटा देते हैं। कृतिका और एक और महिला मिलकर पायल को उठाने की कोशिश करते हैं। ताकि वो पायल को अस्पताल ले जा सकें।

यह भी पढ़ें- ये शख्स करता है Sara Ali Khan के करोड़ों रुपयों को मैनेज, छोटी-छोटी चीज के लिए फैलाने पड़ते हैं हाथ

लोगों ने किया ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अरमान मलिक को ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने कहा- 'मैं हैरान हूं कि कौन से लोग इनके रोज के व्लॉग देखते हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे इनके पड़ोसियों के लिए बुरा लगता है'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'कैमरामैन को ऑस्कर मिलना चाहिए, उसने सबके एक्सप्रेशन को बेहतरीन तरीके से कैप्चर किया लेकिन फिर भी ये ऐसा क्यों कर रहे हैं?' एक और यूजर ने लिखा- 'पैसे के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'।

यह भी पढ़ें- इस एक्टर को किस करने के लिए एक्ट्रेस ने की थी खूब गड़बड़ियां, 37 बार जानबूझकर किया था इंटीमेट सीन

अरमान मलिक के कुल बच्चे

आपकी जानकारी के लिए बता दें अरमान मलिक की दोनों बीवियों पायल और कृतिका के साथ चार बच्चे हैं। अरमान मलिक और पायल का सबसे बड़ा बेटा है, जिसका नाम चिरायु है। ये सबसे बड़ा बेटा है। फिर कृतिका और पायल एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं। पायल और अरमान मलिक के दो जुड़वा बच्चे हुए थे और दोनों के नाम रखे गए-तूबा और अयान। वहीं अरमान और कृतिका मलिक को भी एक बेटा हुआ है, जिसका नाम सबने मिलकर जैद रखा है। आपको बता दें, कृतिका और पायल दोनों ही IVF के जरिए एक साथ प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि, पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग भी कर रही हैं और वो भी IVF तकनीक के जरिए। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें कृतिका ने बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं और ये जानकर अरमान मलिक काफी खुश हुए क्योंकि वो पांच बच्चे चाहते थे और अब उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी होने जा रही है। आपको बता दें, कृतिका को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की सलाह उनकी सौतन यानि पायल ने ही ही दी थी।

यह भी पढ़ें- ये है Salman Khan की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, लागत निकालने में भी रही नाकामयाब, रो-रोकर बॉक्स ऑफिस में...

More from Filmibeat

Read more about: armaan malik
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X