Rozlyn Khan का एक और सनसनीखेज दावा, कैंसर से छुटकारा पाने के लिए Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट निकलवाए

Rozlyn Khan On Hina Khan: हिना खान ने कैंसर की जंग जीत ली है और उनकी हिम्मत की हर कोई दाद दे रहा है, लेकिन इस बीच एक ऐसी एक्ट्रेस भी है, जो लगातार हिना खान के दावों का खंडन कर रही हैं और हिना खान को ट्रोल भी कर रही हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है रोजलिन खान।
रोजलिन खान का वीडियो
रोजलिन खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में वो एक बार फिर हिना खान के कैंसर के दावों का खंडन करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रोजलिन खान ने कहती नजर आ रही हैं- 'हिना खान को ट्रिपल निगेटिव स्टेज 2 कैंसर है। इनके जो लंप था उसका साइज में बताऊंगी तो आप हंसते रहोगे। उनके लंप की साइज थी- 2.5x2.8 सेंटीमीटर और उन्हें सिर्फ दो लिंफ नोड थे।'
यह भी पढ़ें- बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी Seema Haider को मिली खुशखबरी, हाथ लगा ऐसा कागज कि अब मिल सकती है भारत की नागरिकता
'हिना खान ने निकलवाए ब्रेस्ट'
रोजलिन खान ने आगे बताया- 'हिना खान को जो कीमोथैरेपी दी गई, उसमें सिर्फ इनको तीन इंजेक्शन लगे। जिसमें से एक इम्यूनोथैरेपी का इंजेक्शन था। आठ कीमोथैरेपी के बाद इनका कैंसर बॉडी में जीरो हो चुका था। उसके बाद इन्होंने तय किया कि ट्रिपल निगेटिव है तो कहीं बार-बार कैंसर ना आए। तो चलो दोनों ब्रेस्ट निकाल देते हैं। इन्होंने दोनों ब्रेस्ट निकाली और रिकंस्ट्रक्शन किया।'
यह भी पढ़ें- Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो, लिफ्ट के पास जमीन पर लेटाया और...
'ट्रीटमेंट के बाद तुरंत गईं स्कूबा डाइविंग'
आगे रोजलिन खान ने दावा किया- 'इतना सब करवाने के बाद हिना खान स्कूबा डाइविंग पर गईं। इसका मतलब तो यही हुआ को वो हेल्दी थीं। अगर इन्हें बहुत ज्यादा सीरियस लेवल का कैंसर होता, बहुत सारी इनको दवाइयां दी जा रही होती तो इनकी बॉडी के जो ऑर्गन हैं वो काम करना बंद कर देते। वो इतनी ज्यादा अनहेल्दी होतीं कि वो स्कूबा डाइविंग पर कभी जा ही नहीं पातीं।'
यह भी पढ़ें- कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया, टॉयलेट साफ करने पर हुआ मजबूर
उन्होंने आगे कहा कि- 'आप समझ सकते हैं कि ये कितना ज्यादा हेल्दी रही होंगी कि वो अपने ट्रीटमेंट के बाद सीधा स्कूबा डाइविंग के लिए गईं।'
यह भी पढ़ें- Nayanthara अपना धर्म बदलकर करने वाली थीं Prabhu Deva से शादी, लेकिन इन तीन शर्तों ने बर्बाद कर दिया रिश्ता!
कौन हैं रोजलिन खान?
रोजलिन खान एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने स्टेज 4 कैंसर को मात दी है। उन्होंने कई बार दावा किया कि वो भले ही कैंसर से जंग जीत गई हों लेकिन अभी भी उनका शरीर उनका साथ नहीं देता है और उन्हें अक्सर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं। रोजलिन खान ने दावा किया है कि हिना खान ने पब्लिसिटी पाने के लिए लोगों को बताया कि उन्हें स्टेज 3 कैंसर है लेकिन वो स्टेज 2 के कैंसर से पीड़ित थीं।
यह भी पढ़ें- ये शख्स करता है Sara Ali Khan के करोड़ों रुपयों को मैनेज, छोटी-छोटी चीज के लिए फैलाने पड़ते हैं हाथ


Click it and Unblock the Notifications











