Kapil Sharma को देख फैंस की बढ़ी चिंता, पतले-दुबले कॉमेडियन का हाल-चाल पूछ रहे लोग, कहा- 'कोई बीमारी तो नहीं?'

Kapil Sharma Video: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma Transformation) काफी दिनों से गायब थे और मीडिया की नजरों में नहीं आ रहे थे। अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma Weight loss) पर पैपराजी के कैमरों की नजर पड़ चुकी है और उन्हें देखकर उनके फैंस (Kapil Sharma Video) परेशान हो रहे हैं।
एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा को हाल ही में बुधवार (9 अप्रैल) को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बी-टाउन में सेलिब्रिटीज का एयरपोर्ट पर स्पॉट होना आम बात है, लेकिन कपिल की इस खास प्रेजेंस ने इंटरनेट को चौंका दिया है - उनके वजन घटाने के तरीके की वजह से।
यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से इनको कलर्स पहुंचाया और आज...'
कपिल शर्मा के लुक ने लोगों को हैरत में डाला
सोशल मीडिया पर कपिल के कई वीडियो जल्द ही सामने आए। कपिल शर्मा इस दौरान काफी पतले नजर आ रहे थे और उनकी फिजीक देखकर हर कोई हैरान रह गया। ग्रे को-ऑर्ड सेट और सफेद स्नीकर्स और सनग्लासेस पहने कपिल ने अपने एयरपोर्ट लुक को कंफर्टेबल और कैजुअल रखा। हालांकि, उनके पतले शरीर ने फैंस के बीच चिंता पैदा कर दी।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार? Yuzvendra Chahal के साथ फोटो शेयर करके कह दी दिल की बात!
फैंस को हुई चिंता
एक यूजर ने लिखा- 'हाय! कितना वजन कम हो गया कपिल का', दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये इतना पतला कैसे हो गया?', तीसरे यूजर ने लिखा- 'इसे कोई बीमारी तो नहीं हो गई'। एक और यूजर ने लिखा- 'आजकल के सेलेब्रिटी फिट होने के बजाय कमजोर दिखने लगे हैं'। एक यूजर ने लिखा- 'आप बीमार हो क्या?'
यह भी पढ़ें- Ullu Webseries: पति के कर्ज को चुकाने के लिए अपने जिस्म का सौदा करेगी पत्नी, फ्री में देखें सभी एपिसोड्स!
कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म
हालांकि, कपिल की ओर से उनकी फिटनेस जर्नी के बारे में कोई रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन कपिल शर्मा के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'किस-किसको प्यार करूं 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के उन्होंने दो पोस्टर शेयर किए हैं। पहला ईद के मौके पर और दूसरा राम नवमी के मौके पर। इन पोस्टर में कपिल का तो चेहरा दिखाया है लेकिन एक्ट्रेसेस का चेहरा नहीं दिखाया गया है। लेकिन लग रहा है कि उन्होंने इस फिल्म में दो शादियां की हैं।
यह भी पढ़ें- Sunita Ahuja ने Govinda के साथ तलाक पर तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा- 'कुत्ते हैं... भौकैंगे ही'


Click it and Unblock the Notifications











