RJ Mahvash ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार? Yuzvendra Chahal के साथ फोटो शेयर करके कह दी दिल की बात!

RJ Mahvash

RJ Mahvash On Yuzvendra Chahal: कंटेंट क्रिएटर आरजे महविश (RJ Mahvash Yuzvendra Chahal together) और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal Girlfriend) के लेकर लगातार अफवाहों का दौर चल रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है लेकिन अब महविश (RJ Mahvash boyfriend) ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लोग उनके रिश्ते (RJ Mahvash Relationship) पर मुहर लगा रहे हैं।

IPL मैच में चहल का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं महविश

महविश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के डेटिंग की अफवाहों के बीच उनके लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। मंगलवार (8 अप्रैल) को महवश पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच में शामिल हुईं और चहल की टीम का हौसला बढ़ाती नजर आईं। महविश की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने भी सनसनी मचा दी है।

यह भी पढ़ें- Sunita Ahuja ने Govinda के साथ तलाक पर तोड़ी अपनी चुप्पी, कहा- 'कुत्ते हैं... भौकैंगे ही'

युजवेंद्र चहल के लिए शेयर किया पोस्ट

इस बीच, बुधवार को महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर चहल के साथ एक सेल्फी शेयर की और उन्हें सपोर्ट करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सब आपके साथ हैं @yuzi_chahal23।"

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के बेटे ने इस वजह से बालिग होने से पहले ही छोड़ दिया घर, मां-बाप से दूर रहकर धोते हैं कपड़े-बर्तन

'दोस्ती तमीज से निभाते हैं हम'

उन्होंने पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लिखा- "इस साल राजाओं को सपोर्ट करने के लिए यहां हूं... क्योंकि दोस्ती तमीज से निभाते हैं हम भाई।"

यह भी पढ़ें- Rozlyn Khan का एक और सनसनीखेज दावा, कैंसर से छुटकारा पाने के लिए Hina Khan ने अपने ब्रेस्ट निकलवाए

महविश ने खुद को बताया सिंगल

महवश पिछले कुछ समय से चहल के साथ अपने लिंक-अप की अफवाहों के कारण चर्चा में हैं। खासतौर पर, कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से उनके तलाक के बाद। क्रिकेटर और धनश्री को ऑफिशियली तौर पर मार्च 2025 में तलाक मिल गया। हालांकि, हाल ही में एक पॉडकास्ट में, महविश ने ऐलान किया कि वह "सिंगल लेकिन खुश" हैं, और यह भी कहा कि वह शादी करने के लिए डेट करती हैं।

यह भी पढ़ें- Viral Video: ट्रेन की एक ही सीट पर कपल हो रहा था रोमांटिक, सामने बैठे शख्स ने बनाया वीडियो और कर दिया वायरल

'शादी करने के लिए ही डेट करूंगी'

उन्होंने कहा था- "मैं बहुत सिंगल हूं, लेकिन खुश हूं। मुझे शादी का कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आ रहा है आजकल। मैं ऐसी हूं जो शादी करने के लिए डेट करूंगी। मैं कैजुअल डेट पर नहीं जाती। मुझे लगता है कि मैं केवल उसी के साथ डेट करूंगी जिससे मैं शादी करना चाहती हूं। इन दिनों मैंने शादी को पूरी तरह से समझना बंद कर दिया है, इसलिए, मैं डेटिंग भी नहीं कर रही हूं। मैंने यह सब रोक दिया है।"

यह भी पढ़ें- Armaan Malik की बीवी के मुंह से निकलता रहा खून, कैमरामैन बनाता रहा वीडियो, लिफ्ट के पास जमीन पर लेटाया और...

ट्रोलिंग और अफवाहों का नहीं पड़ता असर

हालांकि उन्होंने चहल का नाम स्पष्ट तौर से नहीं लिया, लेकिन पॉडकास्ट के दौरान एक सेगमेंट में उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोलिंग और लिंक-अप की अफवाहों का अब उन पर कोई असर नहीं पड़ता और उन्होंने इन सबसे निपटना सीख लिया है।

यह भी पढ़ें- बेटी पैदा होते ही पाकिस्तानी Seema Haider को मिली खुशखबरी, हाथ लगा ऐसा कागज कि अब मिल सकती है भारत की नागरिकता

चहल के साथ होटल में स्पॉट हुईं महविश

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि चहल और महवश के डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले तब सामने आईं, जब दोनों को एक होटल में साथ देखा गया, उस समय जब धनश्री के साथ चहल की शादी में दिक्कतों की खबरें वायरल हुई थीं। हालांकि, महविश ने उस समय इन खबरों पर तीखा हमला किया और कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं।

तलाक से पहले भी मिले थे चहल और महविश

चहल और महविश ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जब वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले में साथ-साथ पहुंचे। चहल इस मैच में खेल नहीं रहे थे और वो स्टेडियम में महविश के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे थे। पिछले महीने यानि 20 मार्च को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में क्रिकेटर और धनश्री का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया और आपको जानकर हैरानी होगी कि तलाक लेने से कुछ घंटे पहले भी चहल और महविश को साथ-साथ देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: rj mahvash yuzvendra chahal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X