'सब मोह माया है' कहने वाली जया किशोरी के हैं बड़े शौक, लाखों की इस चीज को खरीदने से खुद को नहीं रोक पातीं

Jaya Kishori Video: देश की सबसे फेमस कथा-वाचकों में से एक हैं जया किशोरी (Jaya Kishori Katha Video)। इनके वीडियो और गाने अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल (Jaya Kishori Viral Videos) होते रहते हैं। जया किशोरी (Jaya Kishori Influence) कई लोगों को इंफ्लुएंस करती हैं और धर्म की राह पर चलने की सलाह देती हैं। यही नहीं जया किशोरी (Jaya Kishori Songs) गाने भी गाती हैं।
जया किशोरी का वीडियो हुआ वायरल
जया किशोरी के वीडियोज अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि, हाल ही में जया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने यह भी दावा किया है कि जया खुद मोह माया में फंसी हैं और दूसरों को ज्ञान दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- किसी और मर्द के कारण Mary Kom दे रही हैं तलाक? पति के पीठ पीछे चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!
एप्पल के फोन की शौकीन हैं जया किशोरी
हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं, उस वीडियो में जया शुरुआत में कहती हैं कि सब मोह माया है, सब त्याग दो। इसके तुरंत बाद एक और वीडियो शॉट आता है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि मुझे फोन का बहुत शौक है, मैं सबसे ज्यादा एप्पल (Jaya Kishori iPhone) के साथ ही कंफर्टेबल रही हूं। मुझे जो भी नया फोन निकलेगा वो चाहिए और मुझे यही कलर चाहिए।'
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma को देख फैंस की बढ़ी चिंता, पतले-दुबले कॉमेडियन का हाल-चाल पूछ रहे लोग, कहा- 'कोई बीमारी तो नहीं?'
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा- 'डियोर का बैग और गुच्ची का स्कार्फ याद है ना इनका', एक और यूजर ने लिखा- 'इनको दान-धर्म देना बंद करो और फिर देखो', तीसरे यूजर ने लिखा- 'सब त्याग दो और इन्हें दे दो'।
यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से इनको कलर्स पहुंचाया और आज...'
कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
हालांकि कुछ लोगों ने जया किशोरी को सपोर्ट भी किया और कहा कि ये वीडियो एडिटेड और जया किशोरी ने कहा था कि 'सब मोह माया है... सब त्याग दो... ऐसा मैंने कभी नहीं कहा। जब मैं खुद मोह माया में हूं तो मैं किसी को कैसे बोल दूं कि वो मोह माया त्याग दें।'
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार? Yuzvendra Chahal के साथ फोटो शेयर करके कह दी दिल की बात!


Click it and Unblock the Notifications











