किसी और मर्द के कारण Mary Kom दे रही हैं तलाक? पति के पीठ पीछे चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!

Mary Kom Divorce: मैरी कॉम भारत की सबसे मशहूर (Mary Kom Boxing) बॉक्सिंग खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके करियर को करीब से देखने वाले लोग जानते हैं कि कैसे उनके (Mary Kom Husband) पति के ओनलर ने उन्हें विश्व चैंपियन (World Champion Mary Kom) बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। अपने दो छोटे बच्चों की देखभाल करने से लेकर उनके साथ ट्रेवल करने तक, वह उनके लिए हमेशा सहारा रहे। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि (Mary Kom Divorce) दोनों अलग होने जा रहे हैं।
2022 से पति से अलग रह रही हैं मैरी कॉम
सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया ज रहा है कि मैरी कॉम और के ओनलर अलग होने वाले हैं। ऐसा लगता है कि के ओनलर के 2022 में राजनेता के रूप में अपना सफर शुरू करने के बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। उन्होंने मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन उनके राजनीतिक कार्यकाल के बाद जो परेशानियां सामने आईं, वो हल नहीं हो सकीं। वे 2022 से अलग रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पति Vicky Jain के तानों से तंग आकर Ankita Lokhande ने भी खोली जुबान, कहा- 'कोयले से इनको कलर्स पहुंचाया और आज...'
अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद में रह रही हैं मैरी कॉम
खबर यह भी है कि मेरी कॉम अपने जुड़वां बेटों रेचुंगवार और खुपनेवर के साथ फरीदाबाद में रह रही हैं। ओनलर के अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, "मैरी अपने (चार) बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गईं, जबकि ओनलर कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। चुनाव के बाद उनके बीच परेशानियां बढ़ गई। मैरी कथित तौर पर कैंपेन के दौरान हुए लगभग 2-3 करोड़ रुपये के नुकसान से नाखुश थीं क्योंकि वो हार गए थे।"
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने खुलेआम किया अपने प्यार का इजहार? Yuzvendra Chahal के साथ फोटो शेयर करके कह दी दिल की बात!
एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का भी एंगल जुड़ा
हालांकि, इस मामले में अब एक नया पहलू सामने आया है। अब इस तलाक में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एंगल भी जुड़ गया है। एक अनाम सूत्र ने कहा कि तलाक की अफवाह बिना आग के धुआं नहीं है। ऐसी अफवाह है कि मैरी कॉम किसी दूसरी मुक्केबाज के पति को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फीड पर एक बिजनेस एसोसिएट के रूप में उनकी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
यह भी पढ़ें- Kapil Sharma को देख फैंस की बढ़ी चिंता, पतले-दुबले कॉमेडियन का हाल-चाल पूछ रहे लोग, कहा- 'कोई बीमारी तो नहीं?'
किसी और मुक्केबाज के पति संग चल रहा अफेयर?
उन्होंने बताया- 'मैरी कॉम और ऑनलर के बीच अलगाव की अफवाहें महज अफवाह नहीं हो सकती हैं। हालांकि, कोई भी इस तलाक का सही कारण नहीं जानता। हर कोई इस बारे में कानाफूसी कर रहा है कि मैरी किसी दूसरे मुक्केबाज के पति के साथ रिलेशनशिप में हैं।'
इस मामने पर कोई कन्फर्मेशन नहीं
हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक मैरी कॉम और उनके पति ओनलर का कोई जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन खबरों के बाजार में उनके अलग होने की सुर्खियों ने अपनी जगह बना ली है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर मैरी और ओनलर के बीच तलाक क्यों हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











