Ram Gopal Varma फिर कानूनी पचड़ों में फंसे, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कमेंट करने की वजह से हुई FIR

Ram Gopal Varma

Ram Gopal Varma Legal Trouble: कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma Controversy) एक बार फिर से कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आंध्र प्रदेश में उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हिंदू विरोधी कमेंट (Anti Hindu Comment) करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

अभद्र भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट का हवाला देते हुए शिकायत में डायरेक्टर पर फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट के जरिए हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

यह शिकायत राष्ट्रीय प्रजा कांग्रेस के अध्यक्ष और हाई कोर्ट के अधिवक्ता मेदा श्रीनिवास ने दर्ज कराई है। श्रीनिवास ने थ्री टाउन पुलिस स्टेशन में सबूत के तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट के वीडियो क्लिप और स्क्रीनशॉट पेश किए। उनके अनुसार, राम गोपाल वर्मा का कमेंट ना केवल आपत्तिजनक था, बल्कि ये आम लोगों के लिए भी खतरनाक था।

प्रेस से बात करते हुए, श्रीनिवास ने कहा, "राम गोपाल वर्मा की बर्बर टिप्पणी ने हिंदू भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचाई है। उनके कंटेंट हमारे धार्मिक मूल्यों और परंपराओं के प्रति पूरी तरह से अनादर को दर्शाती है। यह सिर्फ राय नहीं है - यह उकसाने वाली बात है, और यह किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार करने लायक नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर इस तरह के भाषणों पर लगाम नहीं लगाई गई तो इससे सांप्रदायिक शांति भंग हो सकती है और अशांति फैल सकती है। उन्होंने कहा, "किसी भी पब्लिक फिगर को अपने इंफ्लुएंस का इस्तेमाल नफरत फैलाने और किसी भी धर्म का अपमान करने के लिए नहीं करना चाहिए। मिसाल कायम करने के लिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है।"

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें शिकायत मिली है और वे उनके कंटेंट को रिव्यू कर रहे हैं। स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच चल रही है और जो भी हल निकलेगा उसके आधारा पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राम गोपाल वर्मा ने आरोपों के बारे में अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: ram gopal varma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X