Jaat Movie Review: सनी देओल ने फिर बड़े पर्दे पर काटा गदर, रणदीप के खौफनाक रोल ने फिल्म में लगाए चार-चांद

Starcast: Sunny Deol, Randeep Hooda, Vineet Kumar Singh, Regena Cassandrra, Jagapathi Babu, Saiyami Kher, Ramya Krishnan
Director: Gopichand Malineni
Jaat Movie Review: सनी देओल स्टारर मूवी 'जाट' (Jaat Release date) आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म का सनी देओल के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और सनी देओल का कॉम्बिनेशन भी पहली बार देखने को मिल रहा है। गदर 2 के बाद एक बार फिर सनी देओल हाजिर हैं लेकिन क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए या मिस करनी चाहिए, आइए इस रिव्यू में जानें।
क्या है कहानी
ये कहानी शुरू होती है एक ऐसे आदमी से जो श्रीलंका से बहुत से मिलिट्री के लोगों को मारकर और उनका सोना लूटकर भारत आता है। यहां वो अपनी अलग पहचान बताकर रहने लगता है और धीरे-धीरे अपना साम्राज्य खड़ा कर देता है। लेकिन उसके इस अभेद किले को भेदने के लिए आता है एक जाट। जो पहले तो सॉरी की डिमांड करता है लेकिन बाद में गांव वालों के ऊपर किए गए हर अत्याचार का बदला लेने का मन बना लेता है। आगे ये जाट कैसे बदला लेता है और कैसे राणातुंगा के साम्राज्य को तहस-नहस करता है, उसी पर है ये फिल्म। यही नहीं, फिल्म के फर्स्ट हाफ के बाद तो आपके मन में भी ये सवाल उठने लगेगा कि आखिर ये जाट है कौन?
कैसी है फिल्म
जाट फिल्म की कहानी का फर्स्ट हाफ पूरा का पूरा राणातुंगा उर्फ रणदीप हुड्डा के आतंक से भरा पड़ा है। उसका आतंक इतना ज्यादा है कि कोई भी उसके खिलाफ उंगली उठाता है तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है। राणातुंगा खिलाफत करने वालों को आम मौत नहीं देता बल्कि ऐसी मौत देता है, जिससे पूरे गांव वाले सदमे में आ जाए। फिल्म के फर्स्ट हाफ में सनी देओल उर्फ जाट सिर्फ सॉरी की डिमांड करते नजर आता हैं और वो सॉरी बुलवाने के लिए राणातुंगा के पास पहुंच जाता है। फर्स्ट हाफ में सनी का बार-बार डायलॉग रिपीट करना आपको फनी लग सकता है।
फिल्म के सैकेंड हाफ में कई राज खुलते हैं। पहला कि राणातुंगा अपने आस-पास के गांवों को खाली क्यों करवाना चाहता है। दूसरा ये जाट कौन है और तीसरा सबसे अहम सवाल कि ये राणातुंगा आखिर कौन है और उसने श्रीलंका में क्या तबाही मचाई थी। इस फिल्म के सैकेंड हाफ में भरपूर एक्शन दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद आपका सीटी बजाने का भी मन करेगा। इस फिल्म के सैकेंड हाफ में देशभक्ति का भी एंगल जोड़ गया है, जिसे देखने के बाद आपका भी मन खुश हो सकता है।
ये कहना गलत नहीं होगा कि साउथ के कॉम्बिनेशन क साथ जाट का टच लोगों को पसंद आ सकता है। नॉर्थ में तहलका मचाने के बाद इस फिल्म के जरिए सनी देओल साउथ में भी अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा सकते हैं।
कैसी है एक्टिंग
इस फिल्म में लीड एक्टर हैं सनी देओल, जिनकी इस फिल्म में कमाल की डायलॉग डिलीवरी है। हालांकि, कई सीन में उनकी थकान और उनकी उम्र के कारण होने वाली थोड़ी परेशानियां तो साफ तौर पर दिख रही थी। फिल्म में विनीत ने भी कमाल का काम किया है जिन्होंने राणातुंगा के भाई सोमलु का रोल निभाया है। इसके अलावा इस फिल्म में सैयामी खेर भी हैं, जो पुलिस अफसर बनी हैं और उनका रोल भी अच्छा था। लेकिन इस फिल्म के लिए जैकपॉट हैं रणदीप हुड्डा। वो इतने कमाल के विलेन बने हैं कि वो जब भी कैमरे पर नजर आए तब-तब देखने वालों के मन में यही डर बैठ जाएगा कि आखिर अब कितनी और लाशें बिछेंगी। इस फिल्म के जरिए रणदीप ने एक बार फिर साबित किया है कि वो किसी भी रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इस फिल्म में राणातुंगा की पत्नी भारती का रोल निभाया है रेजिना कसांड्रा ने और उन्होंने भी अपना बेस्ट दिया है।
फाइनल रिव्यू
'जाट' फिल्म में सनी देओल को बतौर हीरो देखना काफी अच्छा एक्सपीरिएंस है। हालांकि, कई एक्शन सीक्वेंस में सनी को जबरदस्ती हीरो दिखाने की कोशिश की गई है। सिर्फ एक आदमी, जिसके अंदर इतनी शक्ति है कि वो एक बार में ही 30-30 लोगों को पीटे जा रहा है। 10 घंटे के अंदर उसने राणातुंगा को बर्बाद कर दिया। फिल्म में लगभग सभी एक्टर्स ने कमाल का काम किया है। लेकिन इस फिल्म में राणातुंगा द्वारा हुई मार-काट शायद कमजोर दिल वाले ना देख पाएं, लेकिन रणदीप की एक्टिंग ने इस फिल्म में चार-चांद लगाए हैं। फिल्मीबीट हिंदी की तरफ से इस फिल्म को मिलते हैं 3.5 स्टार।


Click it and Unblock the Notifications











