सुचित्रा सेन की हालत गंभीर, सांस लेने में दिक्कत

बेली व्यू क्लीनिक में सुचित्रा की देखरेख कर रहे विशेषज्ञों की टीम के सदस्य सुब्रत मैत्रा ने शनिवार को बताया, "पिछली रात उन्हें पूरे समय नॉन इंवेसिव वेंटिलेशन का सहारा दिया गया। वह बेहद कमजोर हो गई हैं।"
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सुचित्रा को नली के माध्यम से भोजन दिया जा रहा है, ताकि उनके शरीर में आवश्यक ऊर्जा बनी रहे।चिकित्सक ने कहा, "उनकी सांस ठीक तरीके से चल रही है, इसलिए हम राहत महसूस कर रहे हैं।"
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुचित्रा की सांस की तकलीफ अभी कुछ कम है।उनकी हालत गुरुवार को बिगड़ने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्मंत्री ममता बनर्जी गुरुवार और शुक्रवार को उनसे मिलने अस्पताल गई थीं।
सुचित्रा (82) को छाती में संक्रमण की शिकायत थी। इलाज के लिए उन्हें 23 दिसंबर को नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता गया और 28 दिसंबर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।
सुचित्रा ने 'दीप ज्वेले जाई' और 'उत्तर फाल्गुनी' जैसी बांग्ला फिल्मों और 'देवदास' 'बंबई का बाबू' 'ममता' और 'आंधी' जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।फिल्म 'सात पाके बांधा' के लिए 1963 में उन्हें मास्को फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











