कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनकी मां इस मुस्लिम देश में फंसी? ईरान लगातार बरसा रहा है बारूद
Iran-Israel War Update: ईरान समेत मिडिल ईस्ट के कई देशों में इस वक्त तनावपूर्ण माहौल है और लगातार युद्ध जारी है। इजराइल-अमेरिका के द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर को मार दिया गया था जिसके बाद ईरान चुप नहीं है और लगातार आग बरसा रहा है।

ऐसे में कई ऐसे भारतीय भी हैं जो कि विदेशों में फंसे हैं और डर के साए में जी रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी भी है जिनकी मां एक मुस्लिम देश में फंसी है जहां ईरान बार बार हमले कर रहा है। मुस्लिम देशों में ईरान शहरी क्षेत्रों को निशाना नहीं बना रहा है बल्कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बर्बाद कर रहा है।
कौन है वो बॉलीवुड एक्ट्रेस?
रिपोर्ट्स की मानें तो इस वक्त अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस अरोड़ा युद्ध के दौरान दुबई में फंसी हुई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंता में हैं और खुद एक्ट्रेस की रातों की नींद हराम हो गई है। मलाइका की मां ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''बड़ी बहन के बर्थडे में मैं यहां आई थी और जब 3 मार्च को वापस लौटने वाली थी तो पता चला कि युद्ध की वजह से हमारी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है।''
इसके अलावा उन्होने कहा, ''मैने अपनी आंखों से मिसाइलें आसमान में इंटरसेप्ट होते हुए देखीं हैं जो कि भयानक है। लेकिन मैं यहां सेफ महसूस कर रही हूं। मेरी बेटियां मलाइका और अमृता से मैं दिन में कई बार बात करती हूं और उनको पता है कि मैं वहां सुरक्षित हूं। जैसे ही फ्लाइट शुरु होती हैं तो हम वापस मुंबई लौट जाएंगे।'' जॉयस अरोड़ा का ये बयान चर्चा में हैं।
मलाइका अरोड़ा की तरफ से फिलहाल मां को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी दुबई से इंडिया के लिए फ्लाइट्स कब शुरु होती हैं। फिलहाल वो वहीं पर हैं और उनके अलावा कई भारतीय हैं जो कि दुबई जैसे मिडिल ईस्ट के देशों में फंसे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















