Viral Video: इस शहर के मर्द क्यों बन रहे औरत, 16 श्रृंगार और फुल मेकअप करके निकले सड़कों पर, लोग हुए कन्फ्यूज

Bikaner unique Holi celebration: होली के मौके पर ऐसे कई नजारे देखने को मिलते हैं, जिसे देखने के बाद लोगों अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। यूं तो मथुरा के कई गांवो में अलग-अलग तरह की होली मनाई जाती है। कहीं लाठी मारी जाती है, तो कहीं जलती होलिका के बीच चलना पड़ता है, कहीं चप्पल मारी जाती है तो कीचड़ और गोबर लोगों पर मला जाता है।

Bikaner unique Holi celebration

आज हम आपको एक ऐसी होली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें इस शहर के मर्द अपना पूरा रंग-रूप ही बदल लेते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं बीकानेर की होली की। जो इस साल काफी वायरल हो रही है। इस होली में कई मर्दों की वीडियोज आई हैं, जिनमें वो महिलाओं के कपड़े और श्रृंगार करे हुए नजर आ रहे हैं।

बीकानेर की अनोखी होली

आपको बता दें, ये बीकानेर की परंपरा है कि कुछ मर्द होली के दौरान महिलाओं के कपड़े पहनते हैं, उनकी तरह सजते-संवरते हैं और मर्दों के साथ ही होली खेलते हैं। ये परंपरा हर साल निभाई जाती है लेकिन इस साल इस परंपरा के लिए सजे कई मर्दों के वीडियोज सामने आए हैं।

औरत के भेष में सजे-धजे मर्द

खबरों के मुताबिक महिला के वेश में सजे एक मर्द को तो बिना सच्चाई जाने लोगों ने शादी के रिश्ते भी भेजने शुरू कर दिए। इन औरतों के भेष में सजे मर्दों से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ है और लोग भी हैरान हो रहे हैं कि राजस्थान के बीकानेर में इतने सुंदर मर्द हैं कि वो औरतों से भी ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं।

बीकानेर की होली वायरल

कई मर्दों को औरतों के लिबास और मेकअप में देख लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि ये भी मर्द हो सकते हैं। लेकिन सच्चाई तो यही है कि बीकानेर की इस अनोखी परंपरा ने इस शहर को खबरों में ला दिया है और हर कोई इस परंपरा के बारे में जानने के लिए और भी उत्सुक है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X