दुबई में क्या-क्या हुआ, KRK के इस एक ट्वीट ने बढ़ाई चिंता, बोले- 'बहुत खतरनाक है, रात-भर कोई सोया नहीं'
Kamaal R Khan Dubai news: कमाल आर खान (केआरके) जो अक्सर सोशल मीडिया पर सितारों को ट्रोल करते नजर आते हैं, इस बार उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे जानकर आप भी थोड़े परेशान हो जाएंगे। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि उनका परिवार दुबई में हुए हुमलों की वजह से परेशानी में है।

कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर बताया कि दुबई में उनका परिवार एक रात बिल्कुल नहीं सो पाया। उनका कहना है कि रात भर उन्हें मिसाइल और ड्रोन जैसी तेज आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे घर में डर का माहौल बन गया।
केआरके ने लिखा कि हालात 'बहुत खतरनाक' लग रहे थे और आवाजों की वजह से सभी लोग परेशान थे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में परिवार की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन जाती है।
क्यों बढ़ी चिंता?
मिडल-ईस्ट में इन दिनों तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। इसी वजह से लोग ज्यादा सतर्क हैं। हालांकि केआरके ने किसी आधिकारिक बयान का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनकी पोस्ट से साफ है कि उस रात उनका परिवार काफी डरा हुआ था।
उड़ानों पर भी असर
तनाव के माहौल में कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदले जाने या देरी की खबरें भी सामने आई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। फिलहाल, केआरके ने कहा है कि वे अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सजग हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











