Dhrandhar 2 First Review: 'दर्शक नहीं भूल पाएंगे इसका एक्सपीरिएंस, गर्व से कहेंगे इंडियन फिल्म है'

Dhurandhar 2 First Review: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने जा रही है। ईद के मौके पर रिलीज के बाद ये फिल्म कितना तगड़ा धमाका करने वाली है ये देखने वाली बात होगी।

Dhurandhar 2

लेकिन रिलीज से 20 दिन पहले ही बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने फिल्म देख ली है और इसका फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है। जी हां, आदित्य धर की इस फिल्म को रिलीज से इतने दिन पहले ही एक खास शख्स ने देखा और मीडिया के सामने कुछ ऐसा बोल दिया है कि लोग इसको फर्स्ट रिव्यू मान रहे हैं और बेचैन हो चुके हैं।

Also Read
रिंकू सिंह के पिता की आखिरी वीडियो कॉल? स्क्रीन पर दिखाई दिए क्रिकेटर, इमोशनल हो जाएंगे आप
रिंकू सिंह के पिता की आखिरी वीडियो कॉल? स्क्रीन पर दिखाई दिए क्रिकेटर, इमोशनल हो जाएंगे आप

बता दें कि रिलीज से इतने दिन पहले इस फिल्म को किसी और ने नहीं बल्कि खुद यामी गौतम ने देखा है जो कि इस फिल्म में रोल करती नजर आने वाली हैं और आदित्य धर की धर्म पत्नी भी हैं।

धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू

यामी गौतम इस दौरान न्यूज 18 से बात कर रहीं थीं और मंच पर बैठकर उन्होने धुरंधर 2 को लेकर कुछ ऐसा कहा कि लोग एक्साइटेड हो गए। यामी का कहना था, ''धुरंधर 2 की बात कर रहे हैं तो मैं देख चुकीं हूं फिल्म। मैं ये कह सकती हूं कि, मैं यहां पर इमोशनल नहीं होना चाहती लेकिन ये बहुत ही शानदार है। मुझे इस फिल्म पर रिएक्शन देने में काफी वक्त लगा। उस दिन मेरी फ्लाइट थी और मैने फिल्म देखी और मैं बहुत इमोशनल थी। मैं बहुत कुछ कहना चाहती थी लेकिन कह नहीं पाई। मुझे स्क्रिप्ट पढ़नी मैं पढ़ नहीं पाई मुझे कुछ देखा था मैं देख नहीं पाई। मैं खिड़की से बाहर देख रही थी और बहुत खूबसूरत एक सनसेट का नजारा था। मैं बस सोच रही थी कि जैसे ही फ्लाइट लैंड करेगी और मैं फ्लाइट मोड हटाऊंगी तो मैं आदित्य को कॉल करने के लिए इंतजार कर रही थी। मैं पहला ऐसा क्या शब्द बोलूं जो इंसाफ करे जो मैने देखा और एक्सपीरिएंस किया धुरंधर 2 में। वो अपने देश और दर्शकों से प्यार करते हैं और इसको शानदार बनाने में उन्होने पूरी जान लगा दी। ये एक ऐसा एक्सपीरिएंस होगा जो दर्शक नहीं भूलेंगे और आप गर्व से कहेंगे कि ये एक भारतीय फिल्म है।''

इस वीडियो के सामने आने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है। यामी गौतम इस फिल्म से जुड़ी हैं और देखने वाली बात होगी कि किस तरह के किरदार के साथ वो नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dhurandhar 2 yami gautam review
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X