..................... Braj Ki Holi Viral Video Sparks Outrage Over Alleged Harassment of Women - Hindi Filmibeat

ब्रज की होली में शर्मनाक हरकत! 'बुरा न मानो होली है' कहकर महिलाओं से की छेड़छाड़? बदसलूकी का वीडियो वायरल

Braj Ki Holi viral video: उत्तर प्रदेश के ब्रज इलाके की होली काफी फेमस हैं। पूरा वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा होली के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा भी हो रहा है, जो लोगों को हैरान परेशान कर रहा है।

Braj Ki Holi viral video

होली के दौरान के कई वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं भीड़ के बीच अनकंफर्टेबव नजर आ रही हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने त्योहार की आड़ में उनके साथ गलत बर्ताव किया।

वीडियो में क्या दिखा?

बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन की मशहूर ब्रज होली के दौरान भारी भीड़ थी। उसी बीच कुछ पुरुष महिलाओं को जबरदस्ती रंग लगाने और उन्हें छूने की कोशिश करते दिखाई दिए। महिलाएं खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आईं। कुछ लोग 'बुरा न मानो होली है' कहकर हंसी-मजाक का माहौल बनाने की कोशिश करते दिखे, लेकिन कई लोगों ने इसे गलत बताया।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने कहा कि होली के नाम पर किसी के साथ जबरदस्ती करना सही नहीं है। कुछ महिलाओं ने भी अपने एक्सपीरिएंस शेयर किए और कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से वे इस तरह के बड़े इवेंट या त्यौहार में जाने से डरती हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाए, ताकि महिलाएं बिना डर के हिस्सा ले सकें।

क्यों जरूरी है जिम्मेदारी?

होली खुशी और आपसी प्यार का त्योहार है। लेकिन अगर किसी को डर या परेशानी महसूस हो, तो त्योहार का असली मतलब खत्म हो जाता है। जरूरी है कि लोग समझें कि बिना किसी की इजाजत उसे छूना या जबरदस्ती रंग लगाना गलत है।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि त्योहार मनाते समय मर्यादा और सम्मान बनाए रखना बहुत जरूरी है। खुशी तभी सही है जब हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस करे।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X