सनी देओल की एक्शन फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, इस निर्देशक साथ करेंगे धमाका
Sunny Deol Upcoming Film: एक्सेल एंटरटेनमेंट ने सनी देओल के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें ज्योतिका भी अहम रोल में हैं। सनी देओल इन दिनों 'बॉर्डर 2' की कामयाबी का मज़ा ले रहे हैं और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 2026 की गर्मियों की डेट्स दी हैं।

इस फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट करेंगे और यह एक अलग तरह की एक्शन थ्रिलर होने वाली है, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े नाम पहली बार साथ आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि ये नया कोलैबरेशन क्या कमाल कर पाता है। सनी देओल इस तरह की फिल्म में पहली बार दिखेंगे।
बालाजी गणेश चेन्नई के फिल्ममेकर हैं, जो लंबे समय तक मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। कहानी बनाने, डायरेक्शन और बड़े पैमाने पर फिल्म बनाने का उनका काफी अनुभव है, और वे इस सस्पेंस थ्रिलर से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सनी देओल की स्क्रीन प्रजेंस कितनी शानदार है ये किसी से छिपा नहीं है।
यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की है, जिसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस ने प्रोड्यूस किया है। इसके को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख हैं।
कमाल के कलाकारों के साथ इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर रिलीज डेट का ऐलान कब होगा।


Click it and Unblock the Notifications















