Renukaswamy Murder Case: 'प्राइवेट पार्ट्स पर दिए करंट के झटके', एक्टर दर्शन के खिलाफ खतरनाक चार्जशीट दायर

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा इन दिनों काफी खबरों में हैं। उन पर रेणुकास्वामी नाम के शख्स का अपहरण करने और उसे जान से मारने का आरोप है। अब कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में 3,991 पन्नों की चार्जशीट पेश की है।

रेणुकास्वामी (Renukaswamy Case) के अपहरण और हत्या मामले में उनकी मौत के बारे में कई भयानक और चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्जशीट में लिखा है, "दर्शन और उसके गैंग के हमला किए जाने के बाद, रेणुकास्वामी की छाती की हड्डियां टूट गईं। उसके शरीर पर कुल 39 चोटों के निशान हैं। पीड़ित के सिर पर भी गहरा घाव है।"

यह भी पढ़ें- Viral Video: ऑटो रिक्शा की राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, फिर दी खूब गालियां

Renukaswamy के Private Part पर दिए करंट के झटके

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दर्शन (Darshan Murder Case) और उसके पार्टनर ने रेणुकास्वामी के निजी अंगों में बिजली के झटके दिए ताकि ताकि जब वो मारपीट के बाद दर्द से बेहोश हो जाए तो उसे होश में लाया जा सके।

शव को ठिकाने लगाने के लिए किया पैसों का इस्तेमाल

चार्जशीट में आगे कहा गया है, "हत्या करने के बाद दर्शन और दूसरे आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने इंफ्लुएंस और पैसों का इस्तेमाल किया और सबूतों को खत्म करने की कोशिश भी की। उन्होंने आरोपों से बचने के लिए दूसरे लोगों को भी फंसाने की कोशिश की।"

यह भी पढ़ें- कौन होगा Amitabh Bachchan की विशाल संपत्ति का वारिस? Abhishek Bachchan के अलावा दावेदार है ये महिला!

Renukaswamy की वायरल फोटो

एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें रेणुकास्वामी को फर्श पर बैठे हुए आंसू बहाते हुए देखा जा सकता है, कथित तौर पर उन्हें अंतिम सांस लेने से पहले प्रताड़ित किया गया था। हालांकि, इस तस्वीर की कोई पुष्टि नहीं है। आईएएनएस के अनुसार, यह तस्वीर दर्शन के सहयोगी पवन के फोन पर मिली थी और पुलिस विभाग ने इसे सबूत के तौर पर इकट्ठा किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Renukaswamy Postmortem Report

इससे पहले, रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उनकी हत्या के बारे में कई भयानक डिटेल सामने आए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत सदमे और ब्लीडिंग के कारण हुई थी, जो उन्हें कई चोटों के कारण हुई थी। रेणुकास्वामी को 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास पाया गया था।

कथित तौर पर दर्शन के कहने पर ही रेणुकास्वामी को किडनैप कर लिया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में जिक्र किया गया था कि क्राइम ब्रांच टीम की ली गई तस्वीरों में रेणुकास्वामी की पीठ, हाथ और छाती पर काले और नीले निशान दिखाई दे रहे हैं। 33 साल के रेणुकास्वामी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी हिंट दिया गया कि लात मारने के बाद उनका प्राइवेट पार्ट फट गया था। उनका एक कान भी गायब था और उनका मुंह टूटा हुआ था। कथित तौर पर, रेणुका स्वामी के शरीर के कुछ हिस्सों को 'कुत्तों ने खा लिया' था।

दर्शन को 12 जून को मैसूर में रेणुकास्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दर्शन की करीबी दोस्त एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजे थे।

More from Filmibeat

Read more about: renukaswamy darshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X