कौन होगा Amitabh Bachchan की विशाल संपत्ति का वारिस? Abhishek Bachchan के अलावा दावेदार है ये महिला!

Amitabh Bachchan Will: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर में से एक हैं। वो एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी चमक समय के साथ धूमिल नहीं होती। बल्कि हर अलग समय में अलग अंदाज में चमकती है। अपने लंबे करियर में अमिताभ बच्चन ने बहुत सी संपत्ति इकट्ठा की है लेकिन क्या आपने सोचा है कि उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति का बंटवारा कैसे होगा?
Amitabh Bachchan Networth
अमिताभ बच्चन एक बहुत बड़ी संपत्ति के मालिक हैं। उनकी नेटवर्थ 3400 करोड़ के आसपास है और इस विशालकाय संपत्ति की बंटवारा कैसे होगा? साल 2011 में एक इंटरव्यू में, एक्टर अपने बच्चों - श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन की परवरिश के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वह अपनी वसीयत के बारे में सोचते हैं तो उनका नजरिया बराबर का होता है और वो इसे बराबर-बराबर में बांटेंगे।
यह भी पढ़ें- अपनी सास Jaya Bachchan जैसा बनना चाहती थीं Aishawarya, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Amitabh Bachchan की वसीयत का बंटवारा
एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा था कि उन्होंने तय कर लिया है कि वह दोनों के बीच कोई भेदभाव नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था- 'जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी होगा, वह मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बांटा जाएगा, कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।'
यह भी पढ़ें- गदर का रिकॉर्ड तोड़ने से जरा सी दूर 'स्त्री 2', 21वें दिन भी जलवा बरकरार
ऐसे बांटी जाएगी वसीयत
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा- 'जया बच्चन और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था। हर कोई कहता है कि लड़की पराया धन है, वह अपने पति के घर जाती है, लेकिन मेरी नजर में वह हमारी बेटी है, उसके पास वही अधिकार हैं जो अभिषेक के पास हैं।'
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और पिछले साल उन्होंने अपना बंगला प्रतीक्षा श्वेता नंदा को गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार? Karan Johar भी देंगे साथ!
Abhishek Aishwarya Divorce
इन दिनों, अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार अभिषेक और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की अफवाहों के कारण चर्चा में है। लेकिन बीते दिनों अभिषेक ऐश्वर्या की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। कई वीडियोज में अभिषेक अराध्या और ऐश्वर्या को बाहर घूमते हुए भी देखा गया। यही नहीं, ऐश्वर्या राय को हाल ही जलसा के बाहर स्पॉट किया गया था।
यह भी पढ़ें- बुढ़ापे में फैशन क्वीन बनने चलीं ऐश्वर्या की ननद.. अतरंगी कपड़ों के चक्कर में उड़ी श्वेता बच्चन की खिल्ली
अमिताभ बच्चन के बारे में बात करें ते बिग बी को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में बॉलीवुड की चौथी सबसे अमीर हस्ती बने हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी को आखिरी बार प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर कल्कि 2898 AD में देखा गया था।
यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने अपने ही पति Amitabh की खोली थी पोल, कहा- 'वो परिवार के सबसे बड़े...'


Click it and Unblock the Notifications













