Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार? Karan Johar भी देंगे साथ!

Raj Kundra To Participate In Karan Johar Reality Show: अमेजन प्राइम पर जल्द ही एक रिएलिटी शो आने वाला है। जिसे लेकर कुछ दिनों पहले करण जौहर ने जानकारी दी थी। इस शो का नाम 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) और करण जौहर का रिएलिटी शो है। इस शो में कई फेमस चेहरे नजर आने वाले हैं। जिनमें से एक 'अनुपमा' के वनराज भी हो सकते हैं।
Shilpa Shetty के पति Raj Kundra भी आएंगे नजर
अब इस रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) में एक और एंट्री के बारे में बात चल रही है और वो कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Shilpa Shetty Husband Raj Kundra) हैं। जी हां, राज कुंद्रा पहली बार किसी रिएलिटी शो में नजर आने वाले हैं। शो के मेकर्स ने राज कुंद्रा से संपर्क किया है और वो उन्हें इस शो में लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें- कौन है रूही की मां? Karan Johar ने कर डाला सबसे बड़ा खुलासा, दिया हैरान करने वाला जवाब!
Karan Kundrra भी हो सकते हैं शो का हिस्सा
इससे पहले यह भी खबर सामने आई थी कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इस साल इसी रिएलिटी शो में हिस्सा लेते नजर आ सकते हैं। लेकिन सामने आ रही हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा (Karan Kundrra In The Traitors) को शो के लिए अप्रोच किया गया है और वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 'इंटीमेट होते समय मुझे लाइट बंद करनी पड़ती है...' करण जौहर को हो गई है ये गंभीर बीमारी
क्या है The Traitors का कॉन्सेप्ट
द ट्रेटर्स (The Traitors Contestants) के कंटेस्टेंट की अभी पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन इन तीन नामों पर काफी चर्चा हो रही हैं। इस रिएलिटी शो के बारे में बात करें तो इस शो में कंटेस्टेंटेस को दस दिनों के लिए एक खास जगह पर रखा जाएगा। इस जगह पर कंटेस्टेंट्स को जिंदा रहने और खेल जीतने के लिए आपस कॉम्पटीशन करना होगा। इस शो में कई टास्क होंगे और एक चौंकाने वाला ट्विस्ट भी होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, शो (The Traitors Host) के होस्ट कुछ कंटेस्टेंट्स को 'गद्दार' यानी ट्रेटर के रूप में चुनेंगे, जो शो से वफादार कंटेस्टेंट्स को बाहर कर देंगे। करण जौहर रियलिटी शो को जज करते नजर आएंगे। लेकिन इस शो का होस्ट कौन होगा अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications











