कौन है रूही की मां? Karan Johar ने कर डाला सबसे बड़ा खुलासा, दिया हैरान करने वाला जवाब!

karan johar

Karan Johar On His Kids- करण जौहर इस वक्त अपने बच्चों को लेकर खबरों का हिस्सा है। उन्होने बेटी रूही जौहर का एक वीडियो साझा किया था जिसके बाद वो तेजी से वायरल है।

हालांकि इस दौरान किसी ने करण जौहर से उनके बच्चों की मां को लेकर सवाल पूछ लिया जिसपर फिल्ममेकर ने रिएक्ट किया है। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने पूछा था कि, रूही की माँ कौन है।

इस वीडियो की बात करें तो इसमें रूही जौहर ने सिरी से कहा, "गाओ। मुझे यह पसंद नहीं है। तुम एक ही तरह से गाना गाते हो। प्रोफेशनल बनो। चलो।" इसके बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने इसपर कमेंट्स किए थे। इस दौरान एक शख्स ने लिखा, "रूही की मां कौन है? क्या कोई मुझे बता सकता है? मैं असमंजस में हूं।"

करण ने जवाब दिया, ''मैं हूं!!! मैं आपकी असमंजस की स्थिति से बहुत चिंतित हूं इसलिए मुझे आपके उचित और प्रासंगिक प्रश्न का उत्तर देना पड़ा।''' इसके बाद से लोग करण जौहर को लेकर बातें कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि करण ने सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा किए हैं।

क्या बोले लोग?

इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्ट किया है। एक ने लिखा, ''पेशेवर बनो, चलो, विश्वास नहीं होता कि इस उम्र के बच्चे "पेशेवर" शब्द जानते हैं। आख़िरकार वह KJO की बेटी है।''एक फैन ने कहा, "केजेओ आप सबसे अच्छे पिता हैं। बहुत प्यार है।" एक ने लिखा, "बहुत मनमोहक!!! वह बिल्कुल वही कर रही है जो मेरी बेटी करती है।" एक ने लिखा, ''रूही की माँ कौन है? क्या कोई कृपया मुझे बता सकता है? मैं उलझन में हूं।''

एक ने लिखा, ''अगर मेरे जैसी अकेली माँ, माँ और पिता दोनों हो सकती है तो एक आदमी दोनों क्यों नहीं हो सकता? मुझे आशा है कि आप आज रात बेहतर सो सकेंगे।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X