Stree 2 Box Office Collection: गदर का रिकॉर्ड तोड़ने से जरा सी दूर 'स्त्री 2', 21वें दिन भी जलवा बरकरार

Stree 2 Box Office Collection: अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही है। स्त्री 2 ने तीसरे बुधवार को 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है यह फिल्म ने अपने 21वें दिन भी लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है।
Stree 2 की 21वे दिन की कमाई
स्त्री 2 का 21 दिनों का कलेक्शन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिल्म जल्द ही 'गदर 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिसका लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 525 करोड़ रुपए है। 21 दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 21वें दिन 5.6 से 6 करोड़ रुपए की कमाई की है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन सकती है Stree 2
स्त्री 2, जिस तरह से दर्शकों को अपनी ओर रिझा रही है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि यह भारत में हिंदी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन सकती है। हालांकि अगले कुछ हफ्तों में इसकी पकड़ को देखते हुए और भी कुछ कहा जा सकता है।
गदर 2 से जरा सी दूर Stree 2
स्त्री 2 21वें दिन शाहरुख खान की बड़ी फिल्म से कम से कम 25 - 30% बेहतर नंबर लाने के लिए तैयार है। अगर हॉरर-कॉमेडी बुधवार को 6 करोड़ और जोड़ लेती है, तो फिल्म लगभग 521 करोड़ की कमाई कर लेगी। फिल्म अभी भी गदर 2 को पछाड़ने के लिए 4.50 करोड़ दूर है।
Stree 2 की कहानी
स्त्री 2 वहीं से शुरू होती है जहां स्त्री खत्म होती है। चंदेरी की दीवारों पर नारे 'ओ स्त्री कल आना' से बदलकर 'ओ स्त्री रक्षा करना' हो जाते हैं। इस बार, सर-कटा (सिर कटा हुआ) के रूप में एक नया भूत है, जो मॉडर्न विचार रखने वाली महिलाओं को अगवा करता है। विक्की (राजकुमार राव) और उसके दोस्त सरकटा भूत को खोजने और उससे लड़ने के लिए एक साथ आते हैं, जिसके पास स्त्री से भी ज़्यादा ताकत है। विक्की और उसके दोस्तों की मदद करने के लिए एक महिला (श्रद्धा कपूर) आती है, जिसे विक्की वाकई प्यार करता है।
विक्की जिस महिला से सच्चा प्यार करता है, उसका सच क्या है? क्या विक्की अपने गैंग के साथ मिलकर सर-काटा को हरा पाएगा? चंदेरी के लोगों का भविष्य क्या है? जानने के लिए स्त्री 2 देखें।


Click it and Unblock the Notifications












