इन दो वजहों से Hardik Pandya हो रहे हैं बुरी तरह ट्रोल, किसी ने कहा छपरी तो किसी ने बताया घमंडी

Hardik Pandya trolling video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह ICC Men's T20 World Cup की ट्रॉफी के साथ मशहूर इंटरनेट स्टार Khaby Lame के आइकॉनिक पोज को दोहराते नजर आए।

Hardik Pandya trolling video

खेबी लेम का पोज करते दिखे पांड्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जश्न के दौरान हार्दिक पांड्या ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने कैमरे के सामने खड़े होकर खेबी लेम के स्टाइल में हाथ फैलाकर उनका मशहूर पोज दिया। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर होने लगी ट्रोलिंग

हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने पांड्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का कहना था कि पांड्या ने ट्रॉफी को काफी देर तक अपने पास रखा और बार-बार उसी पोज में फोटो खिंचवाते रहे।

यूजर्स ने उठाए सवाल

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह पूरी टीम की जीत थी, इसलिए ट्रॉफी के साथ सभी खिलाड़ियों को बराबर मौका मिलना चाहिए था। कई लोगों ने यह भी कहा कि पांड्या ट्रॉफी के साथ जरूरत से ज्यादा शो-ऑफ कर रहे थे। एक यूजर ने तो यह तक कह डाला कि हार्दिक ने शिवम दुबे को ट्रॉफी छूने तक नहीं दिया गया।

हार्दिक महीका का PDA

इस मैच में महीका और हार्दिक का PDA भी काफी चर्चा में रहा। मैच खत्म होते ही उनकी गर्लफ्रेंड Maheika Sharma भी मैदान पर पहुंच गईं। उन्हें देखते ही हार्दिक काफी खुश हो गए और उन्होंने सबके सामने उन्हें गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान हार्दिक ने महीका को किस भी किया। इसके बाद दोनों कुछ देर मैदान पर बने स्टेज के पास भी साथ दिखाई दिए और वहां लेट गए। जिसे देखने के बाद लोग हार्दिक और महीका को ट्रोल करने लगे।

More from Filmibeat

Read more about: hardik pandya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X