Viral Video: ऑटो रिक्शा की राइड कैंसिल करने पर ड्राइवर ने महिला को मारा थप्पड़, फिर दी खूब गालियां

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जो लोगों को काफी चौंका देते हैं। कुछ वीडियोज इमोशनल होत हैं तो कुछ खून खौला देने वाले होते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर एक महिला पैसेंजर के साथ बुरा बर्ताव करता नजर आ रहा है।

ऑटो ड्राइवर ने महिला पैसेंजर के साथ की बदतमीजी

हाल ही में एक ओला ऑटोरिक्शा वाले ने हिंदी बोलने वाली महिला पैसेंजर के साथ गलत बर्ताव किया और कथित तौर पर उसे राइड कैंसिल करने पर थप्पड़ मारा। महिला ने इस घटना को अपने फोन पर रिकॉर्ड किया और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया।

फोन छीनने की कोशिश की

घटना के वीडियो में गुस्साए ऑटो ड्राइवर ने उस महिला पैसेंजर को डांटा और उसका फोन छीनने की कोशिश की। वायरल वीडियो में ऑटो ड्राइवर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "तुम गलती से मेरी राइड कैसे कैंसिल कर सकती हो? क्या तुम्हारे पिता गैस की पमेंट करते हैं? मैं यहां कितनी देर तक इंतजार करता रहा और तुमने बस दूसरे ऑटो में बैठने का फैसला कर लिया।"

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty के पति Raj Kundra जल्द बनने वाले हैं गद्दार? Karan Johar भी देंगे साथ!

महिला पैसेंजर को गाली भी दी

ड्राइवर की धमकी के जवाब में महिला पैसेंजर ने कहा कि वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएगी। पलटकर ड्राइवर ने गाली-गलौज करते हुए कहा- "चलो, हम पुलिस के पास चलते हैं। क्या तुम्हें लगता है कि तुम मुझे डरा सकती हो?" जब वह इस चीज को रिकॉर्ड कर रही थी, तो ऑटो ड्राइवर ने उस महिला का मोबाइल फोन छीन लिया। ड्राइवर ने उस महिला को गाली दी और कन्नड़ में "मदरफ*अर" और "ब्लडी प्रॉस्टिट्यूट" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- शख्स ने कमरा बंद कर पत्नी के कपड़े पहन किया अश्लील डांस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

उस महिला पैसेंजर ने दावा किया कि उसने राइड कैंसिल करने से पहले 10 मिनट तक इंतजार किया था। वहां मौजूद दूसरे ड्राइवरों ने बीच-बचाव किया और उसे शांत करने की कोशिश की।

महिला पैसेंजर का दावा

जो सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है उसमें महिला ने बताया कि उसने और उसकी दोस्त ने पीक ऑवर्स के कारण ओला पर दो ऑटो बुक किए थे। "मैं पहले पहुंची, इसलिए उसने अपना ऑटो कैंसिल कर दिया। दूसरा ऑटो ड्राइवर गुस्से में हमारे पीछे आ गया। स्थिति को समझाने के बावजूद, उसने चिल्लाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।"

यह भी पढ़ें- Viral Video- सीढ़ियों से उतरने वाली हर लड़की को Kiss कर रहा था शख्स, चौंका देगा ये वीडियो!

"ड्राइवर ने हमसे सवाल किया कि क्या ऑटो मेरे पिता का है और गंदे कमेंट्स किए। मैंने रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिससे वह और भी गुस्से में आ गया। जब मैंने उसे रिपोर्ट करने की बात कही, तो उसने मुझे चैलेंज किया।"

ऑटो ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए, उस महिला ने कहा, "जब उसने मेरा फोन छीनने की कोशिश की तो बात और बढ़ गई। मैंने विरोध किया, और उसने मेरे ऑटो ड्राइवर के सामने मुझे थप्पड़ मारा, जिसने कुछ नहीं किया और आसपास खड़े लोग भी चुप रहे। इसके बावजूद, वो हमें धमकियां देता रहा और कहा कि वह मुझे चप्पलों से भी पीटेगा।"

यह भी पढ़ें- Viral Video- पाकिस्तानी गर्ल ने बीच सड़क पर की बेशर्मी, बाइक पर इस हालत में हो गई सवार, ट्रोल!

पुलिस ने लिया एक्शन

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने उनके पोस्ट पर रिएक्शन दिया है और उनसे पूरी डिटेल देने को कहा। कर्नाटक के एडिशनल पुलिस डायरेक्टर जनरल (ADGP) आलोक कुमार ने एक पोस्ट में कहा, "इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके जैसे कुछ लोग ऑटो ड्राइवर की कम्यूनिटी को बदनाम करते हैं। मैंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया है।"

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X