Anurag Dobhal Accident: UK07 को लेकर बड़ा अपडेट, 'दोनों कूल्हे टूट गए हैं और पीछे की हड्डियां भी..'

Anurag Dobhal accident: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग डोभाल इस वक्त काफी खबरों में हैं। अनुराग डोभाल जो UK07 के नाम से भी जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने अपने लाइव वीडियो में बताया कि वो फाइनल ड्राइव पर जा रहे हैं और फिर गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी, जिसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया।

Anurag Dobhal accident

जोगिंदर और तहलका पहुंचे अस्पताल

अनुराग डोभाल को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन फिर भी उनके फैंस उनके पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अनुराग की सेहत को लेकर एक और इंफ्लुएंसर जोगिंदर ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है और कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो चौंकाने वाली हैं।

'मां-बाप तक नहीं आए'

उन्होंने बताया कि वो अस्पताल में तहलका भाई के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख हो रहा है कि जितने लोग यूके राइडर को अपना दोस्त बोला करते थे, वो एक भी यहां नहीं है। तहलका ने बताया कि कोई भी नहीं आया, 30-40 बंदे हमेशा साथ में रहते थे कोई भी नहीं आया। जोगिंदर ने आगे बताया कि अनुराग के मां-बाप तक नहीं आए, ना ही कोई रिश्तेदार आए... तो क्या फायदा ऐसे रिश्तेदारों का।

'दोनों कू्ल्हे टूट गए'

अनुराग डोभाल की सेहत के बारे में बताते हुए जोगिंदर ने बताया कि डॉक्टर बता रहे हैं कि वैसे तो ठीक हैं लेकिन दोनों कूल्हे टूट चुके हैं। पीछे की हड्डियां फ्रैक्चर हो गई हैं और अभी ICU में है। हम तो दुआ कर रहे हैं कि हमारा भाई जल्दी से ठीक हो जाए। हम अंदर की वीडियो और फोटो नहीं दे सकते हैं।

UK राइडर ने जान देने की कोशिश की

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इंस्टाग्राम पर एक लाइवस्ट्रीम के दौरान दोभाल को कहते हुए सुना गया, 'मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं तो बस मुझे प्यार देना।' इसके बाद उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और कहा- 'चलो, आखिरी ड्राइव पर चलते हैं।' वीडियो अचानक खत्म होने से ठीक पहले उनकी आवाज फिर सुनाई दी- 'हिम्मत तो थी, लेकिन अब लोग ही नहीं बचे... मैं किसे फोन करूं?'

More from Filmibeat

Read more about: anurag dobhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X