IAS Success Story: पहले AIIMS से ली MBBS की डिग्री, फिर बिना कोचिंग 25 की उम्र में बना आईएएस ऑफिसर
IAS Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा अगर किसी को कहते हैं तो वो यूपीएससी की होती है। अगर आपसे कहा जाए कि कोई एमबीबीएस डॉक्टर पूरी तरह से अपनी फील्ड से उलट आईएएस बन गया है तो आपका रिएक्शन क्या होगा?

लेकिन ऐसा हुआ है और इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये कर दिखाया है 25 साल के एक होनहार लड़के ने जिसका नाम अनुज अग्निहोत्री है। इनकी कहानी कुछ अलग है क्योंकि इन्होने ना तो कोई कोचिंग ली है और ना ही कहीं बाहर पढ़ने के लिए गए हैं।
घर में 13-13 घंटे पढ़ने के बाद अनुज ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में लिखवा दिया और ऑल इंडिया रैंक में 1 स्थान प्राप्त किया। परिवार के साथ अनुज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
MBBS से बने आईएएस
अनुज अग्निहोत्री की कहानी काफी हैरान करने वाली है क्योंकि इसके पहले उन्होने AIIMS जोधपुर से MBBS की डिग्री हासिल की थी। हालांकि इसके अनुज के मन में कुछ और चल रहा था उन्होने UPSC की तैयारी करना शुरु कर दिया था। 13 घंटे में पढ़ने वाले अनुज अग्निहोत्री ने सोचा नहीं होगा कि साल 2025 में सिविल सेवा परीक्षा वो देंगे और पूरे देश में पहला स्थान पा जाएंगे। जी हां, अनुज अग्निहोत्री ने हर दिन कठोर पढाई की और यहां तक का सफर तय किया। आज लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनकी इस जी तोड़ मेहनत से काफी हैरान भी हैं। अनुज अग्निहोत्री अब अपनी पहली पोस्टिंग पाते हैं ये तो आने वाला वक्त ही तय करने वाला है। अनुज अग्निहोत्री की सफलता से कई बच्चों को प्रेरणा मिलने वाली है।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अब शायद इसके बाद तो कोई परीक्षा क्लियर नहीं कर पाएगा।'' एक ने लिखा, ''बधाई हो, यह कहते हुए दुख हो रहा है..अब 8वीं पास राजनेता लोगो के लिए अच्छा काम करेगा।'' एक ने लिखा, ''एमबीबीएस क्यों करें, जब बाबू बनना ही अंतिम लक्ष्य है।''


Click it and Unblock the Notifications











