अनुराग डोभाल का ऐसा हाल देख फूट-फूट कर रोईं रितिका, पति का हाथ पकड़ बयां किया अपना दर्द..VIDEO
Anurag Dobhal Unseen Video: जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। पहले उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने माता पिता और अपने भाई पर इलजाम लगाया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे। पत्नी के जाने का गम और परिवार से बिगड़ते रिश्तों को बीच अनुराग डोभाल पूरी तरह से टूट गए। जिसके चलते उन्होंने खुद की ही गाड़ी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाडर से ठोक दी उनकी कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन अनुराग डोभाल को मामूली चोट आई है।

पति का ख्याल रख रही हैं रितिका
पति के एक्सीडेंट की खबर सुन पत्नी रितिका भागी-भागी अस्पताल पहुंचीं। रितिका ने फैन्स का शुक्रिया कहा जिन्होंने अनुराग को सपोर्ट किया। साथ ही लोगों से यह विनती भी की कि वह अफवाहों को बढ़ावा ना दें। उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं। बेहतर यही होगा कि आप हमारे लिए प्रार्थना करें।
पति को देख फूट-फूट कर रोईं रितिका
अनुराग डोभाल की पत्नी यूट्यूबर की हेल्थ से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। इसी के साथ ही हाल ही में अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका का एक अनसीन वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो किसी ने दूसरी बिल्डिंग से छिपकर बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रितिका पति अनुराग डोभाल का हाथ पकड़ फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं।
वीडियो देख भावुक हुए फैन्स
दोनों का ऐसा इमोशनल वीडियो देख फैन्स भी भावुक हो गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चलो कम से कम पत्नी ने तो साथ दिया। मां-बाप ने तो इस कंडीशन में पूछा तक नहीं। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अगर आप छोड़कर ही नहीं जातीं तो आज ये दिन भी नहीं आता।


Click it and Unblock the Notifications










